बिहार: हादसे में युवक की मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव, पुलिस को चिंता नहीं

बिहार में एक तरफ पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली होने पर जोर दिया जा रहा है, तो दूसरी ओर उसका सिस्टम काफी शिथिल होता जा रहा है। जमुई में शनिवार को हुई एक्सीडेंट उसकी पोल खोलने के लिए काफी है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 06:12 PM (IST)
बिहार: हादसे में युवक की मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव, पुलिस को चिंता नहीं
बिहार: हादसे में युवक की मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव, पुलिस को चिंता नहीं
जमुई [जेएनएन]। बिहार में एक तरफ पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली होने पर जोर दिया जा रहा है, तो दूसरी ओर उसका सिस्टम काफी शिथिल होता जा रहा है। जमुई में शनिवार को हुई एक्सीडेंट उसकी पोल खोलने के लिए काफी है। जमुई में मेन रोड में एक्सीडेंट के बाद काफी देर तक युवक का शव पड़ा रहा, लेकिन पुलिस का कहीं कोई पता नहीं था। यह भी कोई देखनेवाला नहीं था कि वह जिंदा भी है। 

जानकारी के अनुसार जमुई के मसौढ़ी चौक पर एक बस (पालकी बस सर्विस) ने पीछे से बाइक सवार युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक पुलिस का अता-पता नहीं था। ऐसे में उसकी पहचान भी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस की इस सुस्ती को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है।

chat bot
आपका साथी