BJP : सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ता हुए सक्रिय, लिया-मुखर्जी और उपाध्याय के सपनों को साकार करने का संकल्प Bhagalpur News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। भागलपुर व नवगछिया क्षेत्रों में कार्यकर्ता दिन रात एक ​किए हुए हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 09:55 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 09:55 AM (IST)
BJP : सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ता हुए सक्रिय, लिया-मुखर्जी और उपाध्याय के सपनों को साकार करने का संकल्प Bhagalpur News
BJP : सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ता हुए सक्रिय, लिया-मुखर्जी और उपाध्याय के सपनों को साकार करने का संकल्प Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग चौराहों पर शिविर लगाकर नए और पुराने कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया। पार्टी का सदस्यता अभियान छह जुलाई से प्रारंभ हुआ है। गुड़हट्टा चौक पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष दास के नेतृत्व में शिविर लगा। वहीं खलीफाबाग चौक पर ओबीसी मोर्चा ने शिविर लगाया। शिविर का नेतृत्व अध्यक्ष प्रिंस मंडल ने किया। ईश्वरनगर में मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चला। शिविरों में संगठन के अध्यक्षों के अलावा मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, अमरदीप साह, जिला सदस्यता प्रमुख विजय कुशवाहा, संजीव कुमार और मोंटी जोशी ने भाग लिया। इस क्रम में अलग-अलग स्थानों पर दर्जनों युवाओं को संगठन से जोड़ा गया। मनीष ने बताया कि शंभू पासवान, मुकेश हरि, निरंजन दास, पिंटू पासवान, राजीव रंजन, गुलशन दास, संतोष कुमार, नभय कुमार चौधरी, विजय साह और मनीष मिश्र उपस्थित थे।

अभिनव सिंह बने सदस्यता सह प्रमुख

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव सिंह को प्रदेश नेतृत्व ने जिले का सह सदस्यता प्रमुख बनाया है। पूर्व में प्रदेश नेतृत्व ने विजय कुशवाहा को प्रमुख और दिलीप निराला को सह प्रमुख मनोनीत किया था। यह जानकारी भाजपा के भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने दी।

शाहकुंड मंडल के सदस्यता प्रमुख बने ललन झा

प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडे द्वारा शाहकुंड मंडल के सदस्यता अभियान के सदस्यता प्रमुख शाहकुंड मंडल के महामंत्री ललन कुमार झा को नियुक्त किया गया है। ललन कुमार झा को सदस्यता प्रमुख बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। साथ ही ललन कुमार झा ने बताया शाहकुंड मंडल में 13 अगस्त तक कम से कम 10000 भाजपा के नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

भाजपा के सदस्यता अभियान रथ रवाना

भाजपा के सदस्यता अभियान रथ को बिहपुर के पूर्व भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र ने खरीक विश्वकर्मा चौक से रवाना किया। यह रथ बिहपुर विधानसभा के तीनों प्रखंडों में भ्रमण करेगा। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्‍याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक ने कहा कि यह रथ 11 अगस्त तक विधानसभा की सभी पंचायतों में भ्रमण करेगा। इस दौरान नए-नए लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। मौके पर खरीक बाजार पंचायत के शक्ति केंद्र प्रभारी सहजानंद कुमर, सदस्यता प्रमुख आलोक चौरसिया, मो. आबिद, जीवन राय, अजीत चौधरी, गौतम कुमार, राजीव यादव, दिलीप कुमार, नवीन कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

भाजयुमो ने सदस्या अभियान चलाया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान रंगरा चौक प्रखंड के कुमादपुर गांव में चलाया गया। मौके पर क्षेत्रीय सदस्यता प्रभारी युवा मोर्चा भाजपा रंजीत यादव, जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंदु भूषण झा, जिला सदस्यता प्रभारी संपूर्णानंद पांडे ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। वो भाजपा जिसने देश का मान, सम्मान व गौरव दुनिया में बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और सरकार के अच्छे कार्यो का लाभ जनता को दिलाना है। अगर किसी पोलिंग बूथ या शक्ति केंद्र पर हमारा काम पीछे है तो इसकी गति को तेज करने की व्यवस्था करें। मौके पर जिला महामंत्री मनोज मंडल, प्रखंड अध्यक्ष आलोक यादव, प्रखंड महामंत्री मिथिलेश चौधरी, समरेंद्र गोस्वामी, प्रशांत राय, राजा कुमार, निरंजन मंडल, भवेश कुमार, प्रभास यादव, अजय कुमार, नितीश कुमार, मंटू कुमार, रोहन कुमार, राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कैम्प लगाकर चलाया सदस्यता अभियान

कहलगांव के गांगुली पार्क के मुख्य द्वार पर भाजपा नगर इकाई की ओर से विशेष कैम्प आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर काफी लोग स्वेच्छा से मोबाइल फोन पर एवं फार्म भरकर सदस्य बने। इस अभियान का नेतृत्व नगर भाजपा अध्यक्ष रामकुमार पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू चौबे एवं सदस्यता प्रभारी सुशांत कुमार कर रहे थे। नगर अध्यक्ष ने कहा कि जगह जगह नगर में घूम-घूमकर कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह, अमोद शर्मा, शिशिर आनंद, शिवानी, नीतू जायसवाल, मोनी तिवारी सदस्य बनाने में सक्रिय रहे।

सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय

संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत पीरपैंती दक्षिणी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष शिव बालक तिवारी के नेतृत्व में इशीपुर बाराहाट बाजार में सदस्यता का कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में इं. ललन रिषिकेश सिंह, दिप्तेंद्र वर्णवाल, प्रदीप सिंह, सुमन पांडेय, पप्पू भगत, रूस्तम खान, विजय पांडेय, गुलशन रविन्द्र पासवान इत्यादि ने भाग लिया। वहीं रौशनपुर पंचायत में शिवबालक तिवारी, रिषिकेश सिंह, गनी पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाग लिया।

भाजपा नेता के निधन पर शोक

पीरपैंती प्रखंड के बाखरपुर पंचायत के भाजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष जीतन वर्णवाल के आकस्मिक निधन पर पीरपैंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष शिव बालक तिवारी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष शीतांशु मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मिंकू तिवारी, दीपक आनंद, मिलन सिंह, अनिल कुमार उजाला, दीप्तेंद्र वर्णवाल, विनोद पांडे आदि ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय सहित उपाध्‍यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार, महामंत्री विजय कुशवाहा, प्‍यारे हिन्‍द आदि ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी