2019 में भाजपा का होगा स्वीच आफ: जयप्रकाश

जमुई। बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि साढ़े चार वर्ष बाद भी देश की जनता ठगी जा रही है। लोगों को झूठा सपना दिखाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 May 2018 09:13 PM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 09:13 PM (IST)
2019 में भाजपा का होगा स्वीच आफ: जयप्रकाश
2019 में भाजपा का होगा स्वीच आफ: जयप्रकाश

जमुई। बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि साढ़े चार वर्ष बाद भी देश की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। नरेन्द्र मोदी की सरकार झ़ुठ पर टिकी है। चुनाव के दौरान जनता से वादा किया गया था कि देश का कालाधन वापस लाया जाएगा। अब कहते हैं कि कई बार अधिकारियों को स्वीस बैंक भेजा गया परंतु उनका मोबाइल स्वीच आफ हो गया है। प्रधानमंत्री ने देश की जनता को धोखा दिया है। देश की जनता 2019 के चुनाव में भाजपा को भी स्वीच आफ कर देगी। वे गुरुवार को परिसदन में अपने अनुज पूर्व मंत्री विजय प्रकाश के साथ प्रेसवार्ता में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आंतरिक सुरक्षा खतरे में है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की सेना बार्डर पर शहीद हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया था। अब कहा जाता है कि पकौड़ा बनाओ नौकरियां पाओ।

देश की अस्मिता से किया जा रहा खिलवाड़

देश की शिक्षा भी पूरी तरह चौपट हो गई है। इंस्टीटियूशन को भी बांटा जा रहा है। देश की अस्मिता से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलितों के अधिकार से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। संविधान में दिए अधिकारों की कटौती किया जा रहा है और भाजपा के लोग दलितों के घरों पर खाना खाने का ढोंग रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के नाम पर जितनी भी लड़ाई लड़नी होगी हमारी पार्टी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भगाओ देश बचाओ की नीति पर सभी दल एकजुट है। उन्होंने कहा कि सरकार की नोटबंदी भी पूरी तरह फेल रही। सरकार की जीएसटी लागू करने की नीति भी पूरी तरह से विफल रही। आज देश में छोटे व्यापार बंद हो चुके हैं। मंहगाई चरम पर है। बैंक से कर्जा नहीं मिल रहा है। देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। राज्य सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा चल रहा है लेकिन बिहार में नीतीश ने धर्मनिरपेक्षता से मजाक किया है। भाजपा भगाने के बजाय भाजपा लाओ की नीति को अपनाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यहां घोटालेबाजों का राज कायम हो गया है। शिक्षा और स्वास्थ व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। लालू के पेरोल मिलने के सवाल पर कहा कि लालू प्रसाद के साथ साजिश की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक राम, शौकत अली, त्रिवेणी यादव, रामदेव यादव, सुपेंद्र यादव, अमर भगत सहित दर्जनों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

------

chat bot
आपका साथी