Bihar assembly election 2020 : राजमहल के भाजपा विधायक अनंत ओझा पहुंचे भागलपुर, बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति

Bihar assembly election 2020 भागलपुर विधानसभा में दूसरे चरण में तीन नवंबर को चुनाव होगा। इसके लिए भाजपा ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कल ही यहां से भाजपा ने अपना उम्‍मीदवार रोहित पांडेय को बनाया था।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 03:47 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 03:47 PM (IST)
Bihar assembly election 2020 : राजमहल के भाजपा विधायक अनंत ओझा पहुंचे भागलपुर, बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति
भागलपुर में भाजपा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय।

भागलपुर, जेएनएन। Bihar assembly election 2020 : भागलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई। बैठक में शामिल होने राजमहल विधानसभा के विधायक अनंत ओझा पहुंचे थे। अध्‍यक्षता भाजपा के भगालपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने की। मंच संचालन भागलपुर विधानसभा प्रभारी अभय घोष सोनू ने किया।

इस अवसर पर विधायक अनंत ओझा ने यहां के चुनावी गतिविधियों की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों से ली। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से पूरी तन्‍यमता से विधानसभा चुनाव में भाग लेने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि भगालपुर, पीरपैंती और कहलगांव में भाजपा के प्रत्‍याशी हैं, इन्‍हें जिताने के लिए लग जाएं। साथ ही जहां से भाजपा के उम्‍मीदवार नहीं हैं, वहां एनडीए प्रत्‍याशी के लिए कार्यकर्ता काम करें। यहां बता दें कि भाजपा ने भागलपुर विधानसभा से अपने जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय को प्रत्‍याशी बनाया है। उन्‍होंने कहा भागलपुर इस बार भाजपा जितेगी। इसके लिए लगातार चुनावी अभियान चलाया जा रहा है। यहां के कार्यकर्ता पार्टी अनुशासन का पालन करते हैं। पार्टी के निर्णय को सभी स्‍वीकार्य करेंगे।

जिलाध्‍यक्ष सह भागलपुर विधानसभा के प्रत्याशी रोहित पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा यह इसी पार्टी में संभव है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता को भी महत्‍व दिया जाता है। उन्‍होंने कहा वे भारतीय जनता पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता की हैसियत से काम करना शुरू किया था। वे कई बार राज्‍य के विभिन्‍न लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी बने। कई जिलों के जिला प्रभारी भी रहे। वर्ष 2016 से पार्टी ने उन्‍हें भागलपुर का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्‍यक्ष के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। अब उन्‍हें भागलपुर विधानसभा से भाजपा ने अपना प्रत्‍याशी बनाया है। उन्‍होंने पार्टी को इसके लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, हरिवंशमणि सिंह, नभय कुमार चौधरी, नरेश मिश्रा, राजेश झा, सज्जन अवस्थी, माला सिंह, पंकज सिंह, शशि मोदी, सुधीर भगत, गौरव दास आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान श्यामल किशोर मिश्रा, रौशन सिंह, विपुल सिंह, देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, इंदु भूषण झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, प्यारे हिंद, मुकुल प्रियदर्शी, प्रणब दास, मनीष दास, कुमकुम द्विवेदी, उमाशंकर, पवन झा, बिपिन कुमार, संजीव कुमार, पृथ्वीराज, राजेश टंडन, कुमार श्रवण, श्वेता सिंह, जिया गोस्वामी, लक्ष्मी कुशवाहा, किरण सिंह, अजीत गुप्ता, कुमार आदित्य, कुमार विजेंद्र, प्रिंस मंडल, इम्तियाज खान, आलोक सिंह बंटू, संगीता सिन्हा, अंजलि घोष, सुनिधि मिश्रा, पूनम सिंह, अनामिका ठाकुर, हेमंत शर्मा, बिनोद कुमार सिन्हा, सोमनाथ शर्मा, नवीन चिंटू, धर्मेन्द्र कुमार बब्लू, बिरेंद्र राय, बब्बन मिश्रा, चंदन पाण्डेय, मुकेश हरि, मानस सिंह, समरजीत कुमार, मोहित सिंह, समय भट्ट, विवेकानंद कुमार, गुड्डू राय, अमरदीप साह, रोहित मिश्रा, सोनल सिंह, ओमप्रकाश मंडल, नीरज कुमार, शित कंठ नीरज, संदीप शर्मा, कन्हैया सहाय, दिनेश मंडल, संदीप दुबे, जीवन कुमार, अनीश झा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी