Bihar Panchayat Election 2021 : जिला परिषद उम्‍मीदवारों के चयन पर हुई चर्चा, भाजपा की बैठक में दिए यह निर्देश

Bihar Panchayat Election 2021 मुंगेर में भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भाजपा जिला परिषद उम्‍मीदवार को अपना समर्थन देगी। चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशियों के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 01:40 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 01:40 PM (IST)
Bihar Panchayat Election 2021 : जिला परिषद उम्‍मीदवारों के चयन पर हुई चर्चा, भाजपा की बैठक में दिए यह निर्देश
मुंगेर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड कार्य समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित रामधनी भगत स्मृति भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह तारापुर विधानसभा प्रभारी प्रकाश भगत उपस्थित थे। बैठक के पूर्व मुख्य अतिथि प्रकाश भगत को वरिष्ठ भाजपा नेता  मनोज भगत द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला परिषद सीट पर पार्टी समर्थित उम्मीदवार को लड़ाए जाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहली बार जिला परिषद प्रत्याशी के रूप में अपना समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। इसके लिए कार्यकर्ता विचार विमर्श कर जिला परिषद उम्मीदवार के नाम को तय कर, इसकी सूची उन्हें सौंप दें। जिला एवं प्रांत से उसका अनुमोदन कराया जा सके। आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री के मन की बात 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में  सर्वसम्मति से कुणाल प्रसाद यादव को भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। जिनका मुख्य अतिथि सहित सभी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही निवर्तमान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार को दीदारगंज पंचायत शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड महामंत्री सर्वेश कुमार यादव, कुंदन भगत, नागेश्वर भगत, राकेश कुमार बमबम, देवेंद्र शाह, धनंजय सिंह, रविंद्र पासवान, दिवाकर भगत आदि उपस्थित थे।

केंद्र और राज्‍य सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचने का संकल्‍प

भाजपा की बैठक में केंद्र और राज्‍य सरकार की योजनाओं की चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन पहुंचाएं। उन्‍हें सरकारी लाभ दिलाएं। साथ ही कोरोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सेवा कार्य करने पर भी चर्चा की गई। सभी से अपील की गई है कि लोग मास्‍क पहने और शारीरिक दूरी का पालन करें।

chat bot
आपका साथी