Bihar election 2020: मधेपुरा के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू, 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने घरों से निकली जनता

Bihar election 2020 मधेपुरा में मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे लगभग सभी बूथों पर वोटिंग शुरू हो गई थी। यहां पर मतदान को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। लोग बड़ी संख्या में मतदान के लिए बाहर निकल रहे हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 09:16 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 09:16 AM (IST)
Bihar election 2020: मधेपुरा के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू, 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने घरों से निकली जनता
मधेपुरा में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान डालने के लिए लाइन में लगे लोग।

मधेपुरा, जेएनएन। Bihar election 2020: जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के 60 प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी। जनता ने अपनी पसंद के प्रत्याशियों को वोट करना शुरू कर दिया है। सुबह-सुबह कुछ मतदान केंद्र पर अधिक तो कहीं बहुत ही कम लोग नजर आए। धीरे-धीरे कतार लंबी होने के आसार हैं। जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना इसका फैसला 10 नंवबर को हो जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को टीपी कॉलेज में रखा जाएगा।

कई बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी, शुरू नहीं हो पाया है मतदान

जागरण संवाददाता, मधेपुरा : मधेपुरा के आलमनगर विधानसभा के बूथ संख्या 176 क, 170, 179 और बिहारीगंज विधानसभा के बूथ संख्या 145, 145 क, 141क पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से शुरू नहीं हो पाया है मतदान।

- इन प्रत्याशियों के भाग्य का करने निकलने वोटर

- आलमनगर विधानसभा के प्रत्याशी

- मु. इफ्तिखार आलम - रालोसपा

- नवीन कुमार - राजद

- नरेन्द्र नारायण यादव - जदयू

- सुनीला देवी - लोजपा

- अभिषेक आनंद - द प्लूरल्स पार्टी

- नरेश मंडल - राजज

- प्रशांत कुमार झा - लोशपा (लोकतांत्रिक)

- राजनंदन कुमार सिन्हा - समता

- सर्वेश्वर प्रताप सिंह - जाप (लोकतांत्रिक)

- सुधांशु कुमार - भारत जागो पार्टी

बिहारीगंज विधानसभा के प्रत्याशी

- निरंजन कुमार मेहता - जदयू

- विजय कुमार सिंह - लोजपा

- सुभाषिनी बुंदेला - कांग्रेस

- प्रभाष कुमार - जाप (लोकतांत्रिक)

- ओम कुमार - निर्दलीय

- कौशल कुमार - निर्दलीय

- जयंत यादव - निर्दलीय

- धर्मेन्द्र कुमार - निर्दलीय

- पंकज कुमार जायसवाल - निर्दलीय

- प्रमोद कुमार निराला - निर्दलीय

- मु. मासूम राजा - निर्दलीय

- मोहन कुमार - निर्दलीय

- राजीव रंगन भारती - निर्दलीय

- विजय प्रभात - निर्दलीय

- शंकर कुमार - निर्दलीय

- शकुन्तला देवी - निर्दलीय

- सुमित कुमार उर्फ सुमित्रानंदन निर्दलीय

- अनिरुद्ध मेहता - निर्दलीय

- अनिला देवी - निर्दलीय

- अरुण कुमार हेम्ब्रम - निर्दलीय

- कमलेश्वरी दास - निर्दलीय

- सदानंद पासवान - निर्दलीय

सिंहेश्वर विधानसभा के प्रत्याशी

- अमित कुमार भारती -लोक जनशक्तिपार्टी

- चन्द्रहास चौपल - राजद

- रमेश ऋषिदेव - जदयू

- रामदेव राम - बहुजन समाज पार्टी

- संजय सादा - नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी

- अनिल कुमार बंधु - जन अधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक)

- गुलाब चंद दास - आदर्श मिथिला पार्टी

- त्रिफुला देवी - जय महा भारत पार्टी

- शिवानी राम - आम जनमत पार्टी

- सुरेंद्र शर्मा - भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी

मधेपुरा विधानसभा के प्रत्याशी

- प्रो. चंद्रशेखर - राजद

- निखिल मंडल - जदयू

- साकार सुरेश यादव - लोजपा

- जनेश्वर शर्मा - लोक जनशक्ति पार्टी सेकुलर

- लालू ऋषिदेव - निर्दलीय

- विक्रम कुमार - निर्दलीय

- शशि कुमार - निर्दलीय

- सुरेश कुमार - निर्दलीय

- दिनेश यादव - निर्दलीय

- मनदेव तांती - निर्दलीय

- रणवीर रंजन - निर्दलीय

- रविन्द्र कुमार साह - निर्दलीय

- ललन कुमार - निर्दलीय

- ज्ञानदेव बच्चन - निर्दलीय

- राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव - जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक

- सुनील कुमार सुमन - प्रोटुएस्ट सर्व समाज

- अमरदीप कुमार - निर्दलीय

- उपेंद्र कामत - निर्दलीय 

chat bot
आपका साथी