Bihar Assembly Elections 2020 : अररिया के सिकटी में सुरक्षाकर्मी ने वोटरों को पीटा, मतदान बाधित

Bihar Assembly Elections 2020 तीसरे चरण में सात नवंबर को आज मतदान अररिया में सुबह से ही शुरू है। धीरे-धीरे लोग घरों से निकलने लगे हैं। प्रत्‍याशी व उनके समर्थन भी आज कई केंद्रों पर पहुंचे। सभी अपने-अपने वोटर को घर से निकाल रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 10:37 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 10:37 AM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020  : अररिया  के सिकटी में सुरक्षाकर्मी ने वोटरों को पीटा, मतदान बाधित
अररिया के केंद्रों पर मतदान करने जाते वोटर।

अररिया, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020  : जिले में धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ रहा है। सुबह आठ बजे तक जहां 3: 97 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं दस बजे तक यह बढ़कर 15.13 प्रतिशत हो गया। अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है।

इधर, सिकटी विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर सुबह-सुबह सुरक्षाकर्मी द्वारा मतदाताओं के पीटे जाने के कारण वोटिंग कार्य प्रभावित हुआ। लगभग आधे घंटे तक वहां अफरातफरी मची रही। वरीय अधिकारियों के पहुंचने के बाद वोटरों को समझा-बुझा कर मामला शांत किया। पर्याप्त सुरक्षाकर्मी की तैनाती कर दी गई है। वोटिंग पुन: शुरू हो गई है।

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान के प्रति लोगों का उत्साह दिख रहा है। मतदान को लेकर क्षेत्र के विभिन्न बूथों अहले सुबह से मतदाता कतार में लगने लगे। ज्यों ज्यों धूप निकलती जा रही त्यों-त्यों  मतदाताओं की लंबी कतार बूथों पर लगनी शुरू हो गई है। लोग घर से निकल कर मतदान बूथ का रुख करने लगे हैं। मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हंै। अद्र्ध सैनिक बलों की बड़ी संख्या में जगह जगह देखी गई। बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स आदि की व्यवस्था भी है। शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया जारी है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 267 व 268 के वोटरों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर वोट नहीं गिरा रहे हैं और सभी एकजुट होकर विरोध जता रहे हैं। जोकीहाट में बूथ नंबर 138 प्राथमिक विद्यालय हरदार दक्षिण भाग जोकीहाट के प्रिजाइडिंग आफिसर अरविंद कुमार व पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट उद्धव कुमार झा ने बताया कि 79 वोटिंग के बाद करीब साढ़े आठ बजे वीवीपैट खराब हो गया, जिससे वोटिंग अवरुद्ध हो गया। ठीक करने की कवायद चल रही है। वोटरों में आक्रोश है। वहीं सिकटी विधानसभा के बूथ नं 157,158 मवि बेलबाड़ी मे सुरक्षाकर्मी द्वारा लोगों की पिटाई से मतदान आधा घंटे से अधिक बाधित रहा।

दस बजे तक मतदान का प्रतिशत

अररिया: 12.50

नरपतगंज: 17.07

फारबिसगंज: 16.20

सिकटी 13.23

जोकीहाट: 12.10

रानीगंज: 19: 07

chat bot
आपका साथी