Bihar Assembly Election 2020 : मधेपुरा में नीतीश कुमार की सभा, बोले- न्‍याय के साथ हर वर्ग का किया विकास

Bihar Assembly Election 2020 तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचे। उन्‍होंने आलमनगर विधानसभा में चुनाव प्रचार किया। उन्‍होंने कहा विकास किए हैं जनता एनडीए को वोट दे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 12:12 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 12:12 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020 : मधेपुरा में नीतीश कुमार की सभा, बोले- न्‍याय के साथ हर वर्ग का किया विकास
मधेपुरा के आलमनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार।

मधेपुरा, जेएनएन। Bihar Assembly Election 2020 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने वादा किया था विकास के साथ न्याय का। वह पूरा किया। हर तबके के उत्थान के लिए विशेष पहल की। महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही है। नौकरी में 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया। मुख्यमंत्री सोमवार को उदाकिशुनगंज के एसबीजे उच्च विद्यालय में बिहारीगंज विधानसभा प्रत्याशी निरंजन मेहता व आलमनगर के पानी टंकी मैदान पर प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मौके पर उन्होंने कहा कि पहले लड़कियां स्कूल नहीं पहुंच पाती थी। साइकिल व पोशाक योजना शुरू की। उसके बाद बदलाव आया। अब लड़का-लड़की बराबर है। सभी विद्यालय जा रहे हैं। मैट्रिक की परीक्षा में लड़कों से अधिक संख्या में लड़कियों ने बाजी मारी है। अब स्कूल से बाहर रहने वाले की संख्या न के बराबर है। जब से हमलोगों को काम करने का मौका मिला। हमनें इमानदारी से काम किया। कोसी त्रासदी 2008 में आई थी। उस समय कहा था कोसी को बेहतर बनाएंगे। कर्ज लेकर हमने बेहतर कोसी का निर्माण किया। यहां के काम की प्रशंसा पूरे देश में हुआ। पहले लालटेन का जमाना था अब बिजली का समय है। हमने लक्ष्य से पहले हर घर बिजली पहुंचाई है। सिंचाई के लिए भी किसानों को बिजली दिया। हर घर शौचालय, हर घर नल का जल, पक्क गली का काम हो रहा है।

हर जिला में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेकनिक कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। स्टूडेंट के क्रेडिट कार्ड योजना शुरू किया गया। चार लाख रूपये का ऋण दिया जा रहा है। अगर किसी कारण से छात्र पैसा लौटाने की स्थिति में नहीं होंगे तो हम माफ कर देंगे। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं को कम्प्यूटर की शिक्षा दे रहे हैं। अब अगर मौका मिला तो अब हर गांव में सोलर लाइट लगाया जाएगा। गांव में साफ-सफाई को लेकर योजना बनाई जाएगी। हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। अब राज्य में सिर्फ कम्प्यूटर पर कार्य नहीं होगा। अन्य तकनीक में भी युवाओं को शिक्षा दी जाएगी। सभी शहरों मेें सड़क का चौड़ीकरण व बाइपास का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक की मदद से इलाज होगा। पशुपालकों के लिए भी आठ से दस पंचातयत पर पशु अस्पताल खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि याद कीजिए पहले के दिन जब शाम के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे। अपराध चरम पर था। अब अपराध में देश के अंदर बिहार का 23 स्थान है। विकास का दर बढ़ा। 12.84 प्रतिशत के दर से प्रतिवर्ष से विकास का दर बढ़ रहा है। शराब बंदी लागू किया। इससे महिलाओं में खुशी हुई। लेकिन धंधेबाज लोग खिलाफ करते हैं। मौके पर विधान पार्षद ललन सर्राफ, सांसद दिनेश चंद्र यादव, प्रत्याशी निरंजन मेहता, नरेंद्र नारायण यादव ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी, अरविन्द सिंह, अध्यक्षता सुबोध कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जर्नादन राय, सत्यनारायण पोद्दार, मंटू यादव, इमरान आलम, रणविजय चौधरी, बिहारीगंज प्रखंड अध्यक्ष राजनीति साह, भाजपा नेता अखिलेश सिंह उर्फ नुनु बाबू, अनादि मित्र, शिवशंकर सिंह, विनोद कुमर, अजय कुमार सिंह, चंदन चौधरी, राजकुमार साह,नकुलदेव पासवान, मणी मंडल, विपिन शर्मा, सोचंद्र यादव, अरुण भगत, अर्जुन ऋषि देव अमरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, मनोज ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी