Bihar Assembly Election 2020: यहां के सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की जीत होगी सुनिश्चित

Bihar Assembly Election 2020 भागलपुर में लगातार वर्चुअल संवाद आयोजित की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता को चुनाव मोड में लाने के लिए बड़े-बड़े नेता लगातार ऑनलाइन जुड़ रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 08:36 AM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 08:36 AM (IST)
Bihar Assembly Election 2020:  यहां के सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की जीत होगी सुनिश्चित
Bihar Assembly Election 2020: यहां के सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की जीत होगी सुनिश्चित

भागलपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Election 2020 : सुल्तानगंज विधानसभा के भाजपा महिला मोर्चा का वर्चुअल संवाद आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव होना तय है। महिला मोर्चा हो या युवा मोर्चा या कोई अन्य मंच मोर्चा सभी को मिलकर काम करना है। तभी हम चुनाव जीत पाएंगे।

मंच संचालन करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि कोरोना संकट काल में जनसेवा के लिए महिला मोर्चा की टीम एकजुट होकर समर्पित भाव से का काम किया है। डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो महिलाओं के लिए अनेक योजना लाई।

राधा मोहन शर्मा ने कहा कि सुल्तानगंज सहित जिले की सभी सात सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी। आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने कमर कस लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनावी मैदान में है। अधिक से अधिक सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी इसे लेकर तैयारी चल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा आज हर मोर्चे पर सफल है। जिला से लेकर बूथ स्तर तक महिला मोर्चा ने अपना संगठन खड़ा किया है। कार्यक्रम को महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री परिणीता सिंह, जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, महिला प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, भागलपुर जिला मंत्री डॉ अलका चौधरी, जिला उपाध्‍यक्ष पवन मिश्रा, बबीता मिश्रा, अंशु प्रियंका, रूबी मिश्रा, पिंकी बागोरिया, शशि शर्मा, नूतन देवी, नारायणी मिश्रा, कुंदन कुमारी, प्रेमलता शर्मा, अलका चौधरी आदि थे।

chat bot
आपका साथी