Bhagalpur Weather Today: मानसून की पहली बारिश से सराबोर हुआ भागलपुर, जलजमाव से परेशानी

Bhagalpur Weather Today भागलपुर सहित पूर्व बिहार कोसी और सीमांचल इलाके में लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है। मानसून की बारिश से किसानों को लाभ पहुंचा है। बारिश अभी आगे भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में यह बातें कही।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:13 PM (IST)
Bhagalpur Weather Today:  मानसून की पहली बारिश से सराबोर हुआ भागलपुर, जलजमाव से परेशानी
भागलपुर में जलजामव से परेशानी हो रही है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather Today: मानसून के दस्तक देते ही रविवार की सुबह झमाझम बारिश से भागलपुर और आसपास का क्षेत्र सराबोर हो गया। कई दिनों से बागडोगरा में रुका मानसून को बंगाल की खाड़ी से उठा निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून की रफ्तार में गति ला दिया। अर्थात यूं कहें कि हाई स्पीड से मानसून रातो रात पूर्णिया के रास्ते बिहार में दस्तक दे दिया। मानसून प्रवेश करते ही अपनी उपस्थिति का एहसास कराने लगा है। शनिवार की सुबह से ही रुक रुक कर दिन भर बारिश होती रही। बताया जा रहा है कि आगे भी अभी मौसम इसी प्रकार से जारी रहेगा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के स्वयं कुलपति डॉ आरके सोहाने ने बताया कि मानसून अपने नियत समय से बिहार में आ गया है। पिछले कई वर्षों से मानसून आने में विलंब होता था। सही समय पर आया मानसून किसानों के लिए काफी शुभ संकेत दे रहा है । कम खर्च और कम सिंचाई में धान की बंपर पैदावार होगी। वही रवि फसल के लिए बेहतर मानसूनी वर्षा मिट्टी में नमी बरकरार रखेगी जिससे रवि फसल भी काफी अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार फिलवक्त लगातार कई दिनों तक बारिश होने की संभावना है। तकरीबन एक सौ मिलीमीटर बारिश होगी। भागलपुर सहित बिहार के अन्य जिलों में भी यह बारिश होगी।

उधर बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई है। बारिश के कारण शहर के नाले और पथ की स्थिति नारकीय हो गई है। भागलपुर शहर का जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है। हर ओर जलजमाव हैं। भोलनाथ पुल अंडर पास की सबसे खराब स्थिति बनी हुई है। काफी वाहन पानी में फंस गए हैं। साथ ही लोहापट्टी में लगातार बारिश से कीचड़ फैल गया है। सब्‍जी बाजार की हालत और भी खराब है। वहीं, आदमपुर, नाथनगर, चंपानगर की स्थिति नारकीय बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी