LIVE BLOG

Amit Shah Bihar HIGHLIGHTS: किशनगंज पहुंचे अमित शाह, पूर्णिया में कहा- कभी पीएम नहीं बनेंगे नीतीश कुमार

Amit Shah in Bihar HIGHLIGHTS: अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं। पूर्णिया में अपनी जनसभा में उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव को जमकर निशाने पर लिया। इसके बाद वे किशनगंज पहुंच चुके हैं।

Amit AlokPublish:Fri, 23 Sep 2022 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 05:56 PM (IST)
Amit Shah Bihar HIGHLIGHTS: किशनगंज पहुंचे अमित शाह, पूर्णिया में कहा- कभी पीएम नहीं बनेंगे नीतीश कुमार
Amit Shah Bihar HIGHLIGHTS: किशनगंज पहुंचे अमित शाह, पूर्णिया में कहा- कभी पीएम नहीं बनेंगे नीतीश कुमार

Highlights

  • सीमांचल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह
  • पूर्णिया की रैली में नीतीश-लालू पर साधा निशाना
  • कल किशनगंज में बीजेनी नेताओं के साथ बैठक

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Amit Shah in Bihar HIGHLIGHTS: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah) अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार के सीमांचल इलाके में हैं। उन्होंने पूर्णिया में जनभावना सभा (रैली) को संबोधित किया। अमित शाह ने सभा में कहा कि उनके आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। यह भी कहा कि कुटिल राजनीति कर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। रैली के बाद अमित शाह किशनगंज में सीमांचल के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। किशनगंज में नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप भी जाएंगे।
Amit Shah in Bihar HIGHLIGHTS:

23/09/2022
4:38:47 pm

पांच बजे अमित शाह करेंगे भाजपा नेताओं के साथ बैठक

किशनगंज पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह हवाई अड्डा से माता गुजरी यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री और विधायक का काफिला उनके साथ रहा। सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। माता गुजरी यूनिवर्सिटी में भाजपा के सांसद, विधायकों और पूर्व मंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं। पांच बजे से भाजपा प्रदेश कोर समिति के साथ बैठक करेंगे।

23/09/2022
4:19:18 pm

किशनगंज पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री पूर्णिया में सभा को समाप्‍त कर हवाई मार्ग पर किशनगंज पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया। जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट हैं। 

23/09/2022
3:50:30 pm

अमित शाह कुछ ही देर मेंं पहुंचेंगे किशनगंज

सीमांचल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की शाम चार बजे पूर्णिया से किशनगंज पहुंचेंगे। पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करने के बाद हवाई मार्ग से किशनगंज के लिए रवाना हो गया। किशनगंज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हवाई अड्डा से माता गुजरी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। जहां चार बजे बिहार भाजपा के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पांच बजे माता गुजरी यूनिवर्सिटी में ही भाजपा प्रदेश कोर समिति के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

23/09/2022
3:49:52 pm

किशनगंज में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे शाह

अमित शाह किशनगंज में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वे रात्रि विश्राम किशनगंज में ही करेंगे। अभी वे किशगनंज नहीं पहुंचे हैं।

23/09/2022
2:41:06 pm

स्‍थानीय भाजपा नेताओं को भी बुलाया है

अमित शाह किशनगंज रवाना हो गए हैं। यहां वे बीजेपी नेताओं के साथ किशनगंज मेडिकल कालेज में बैठक करेंगे। बीजेपी में कई दिग्गज नेताओं के अलावा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। स्‍थानीय नेताओं को भी बुलाया गया है। उनसे भी वे मंत्रणा करेंगे। 

23/09/2022
2:33:53 pm

पूर्णिया के बाद अब अमित शाह जाएंगे किशनगंज

पूर्णिया के बाद अब अमित शाह किशनगंज रवाना होंगे। किशनगंज में वे बीजेपी के स्‍थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वहां रात्रि विश्राम कर कल किशनगंज में और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर, शाम में पूर्णिया आकर वापस दिल्‍ली लौट जाएंगे।

23/09/2022
2:02:43 pm

बिहार के युवा जोशीले-जुनूनी-मेधावी और मेहनती- अमित शाह

 अमित शाह ने कहा कि बिहार के युवा मेधावी है। जुनूनी हैं, मेहनती हैं। लेकिन बिहार का विकास नहीं हो पाया। मैं आह्वान करता हूं कि बिहार के युवाओं के दम पर विकास होगा। बीजेपी की जहां-जहां पूर्ण बहुमत की सरकार है। वहां तेजी से विकास हुआ है। एक बार बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने दीजिए। 

23/09/2022
2:00:39 pm

लालू-नीतीश फिर निकालेंगे लट्ठ रैली- अमित शाह

 अमित शाह ने लालू और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे पहले बिहार में क्या हो रहा था? ये सबको मालूम है। दिनदहाड़े अपहरण होता था, फिरौती मांगी जाती थी, हत्याएं होती थी। फिर लालू जी लट्ठ रैली निकालते थे। अब गांधी मैदान में लालू-नीतीश दोनों लट्ठ रैली निकालेंगे। कैसा दृश्य होगा, जरा बताइए।

23/09/2022
1:56:26 pm

आपको कौन सा राज चाहिए? -अमित शाह

अमित शाह ने कहा, सीमांत जिलों में जनजातियों के सा​थ काफी अत्याचार हो रहा है। उन्हें भगाया जा रहा है। भाजपा ने जानजातीय समाज की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। अमित शाह ने लोगों से पूछा-क्या उन्हें फिर से जंगलराज, फिरौती वाला और अपहरण वाला राज चाहिए। जब लालू सरकार में है तो कौन इसे रोक सकता है। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति​ चरमरा गई। बिहार में नए-नए ललन सिंह को नेता बनाया है। चारा घोटाले के ​खिलाफ आप आवाज उठाते थे।  आज घोटालेबाज बिहार में मंत्री बने हुए हैं।

23/09/2022
1:54:49 pm

ये रहा किए गए वादों का हिसाब -अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने 2015 में कहा था कि हम  1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये बिहार के विकास के लिए खर्च करूंगा। मैं सात साल बाद बिहार आया हूं। नीतीश बाबू...मैं इसका हिसाब लेकर आया हूं। महामार्ग निर्माण के लिए 14 हजार करोड़ रुपया (जो बढ़ गया है)। ग्रामीण सड़क के लिए 22 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। रेलवे के लिए 56 हजार करोड़ खर्च किया है। हवाई अड्डे के लिए 1280 करोड़ खर्च किया है। पर्यटन के लिए 1600 करोड़ खर्च हुआ। पेट्रोलियम गैस के लिए 32 हजार करोड़ खर्च हुए। बिजली के लिए 16 हजार कहा था 14 हजार करोड़ खर्च हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वादे से कई गुना ज्यादा राशि खर्च की गई है।

23/09/2022
1:43:43 pm

नीताश कुमार-लालू यादव ने बिहार की जनता को धोखा दिया-अमित शाह

 पहले बीजेपी को धोखा दिया। जीतन राम मांझी को धोखा दिया। रामविलास पासवान को धोखा दिया। लालू यादव को धोखा दिया। फिर बीजेपी को धोखा देकर लालू यादव के साथ हो लिए। मैं इस सभा से नीतीश कुमार और लालू यादव से कहना चाहूंगा कि ये जो दलबदल आप कर रहे हैं, ये बिहार की जनता के साथ धोखा है। 

23/09/2022
1:41:18 pm

नीतीश बाबू... मैं हिसाब लेकर आया हूं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मैं सात साल बाद बिहार आया हूं। मुझे पता है कि नीतीश कुमार जी मेरा भाषण सुन रहे होंगे। मैं यहां किए गए वादों का हिसाब लेकर आया हूं। कहना चाहूंगा कि नीतीश जी, आप कलम लेकर बैठ जाइए। 

23/09/2022
1:37:35 pm

मोदी सरकार गरीबों की सरकार है-अमित शाह

 अमित शाह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। पीएम मोदी ने लोगों को घर देने का काम किया है। घरों में बिजली पहुंचाई है। माता-बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया गया। हर घर शौचालय बनवाने का काम किया गया है। दो साल तक कोरोना के टीके लेने के बाद हर व्यक्ति को मुफ्त राशन दिया। बैंक अकाउंट खुलवाए गए।

23/09/2022
1:35:13 pm

CBI को बैन कराने का प्रयास कर रहे नीतीश- अमित शाह

 अमित शाह ने कहा कि अब चारा घोटाला करने वाले लोगों को मंत्री बना दिया गया है। अब सीबीआई को बैन करने का प्रयास नीतीश कुमार कर रहे हैं। ये भूल गए कि इन्होंने ही सीबीआई को आवेदन दिए थे। बिहार में जंगलराज कायम करने का काम हो रहा है। नीतीश-लालू की जोड़ी एक्सपोज हो चुकी है। ये बिहार को आगे नहीं ले जा सकते। 

23/09/2022
1:33:34 pm

कांग्रेस की गोद में जा बैठे नीतीश कुमार

एंटी कांग्रेस राजनीति से जन्म लेने वाले नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठना स्वीकार किया। नीतीश कुमार ने कई लोगों के साथ धोखेबाजी की। जनता पार्टी में देवीलाल गुट के साथ गए। लालू प्रसाद को छोड़ा, समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीस के साथ धोखा दिया। जार्ज को हटाकर नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। शरद यादव को धोखा दिया, रामविलास को धोखा दिया।लालू को धोखा देकर बीजेपी के साथ आए और पीएम बनने के लिए फिर बीजेपी को धोखा देकर लालू प्रसाद के साथ चले गए। यह धोखा बिहार के जनादेश के साथ है।

23/09/2022
1:31:58 pm

2024 चुनाव में लालू-नीतीश की जोड़ी का सूपड़ा होगा साफ- अमित शाह

जन भावना महासभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2024 चुनाव में हम लालू-नीतीश की जोड़ी सूपड़ा साफ कर देंगे और यही हाल 2025 विधानसभा चुनाव में होगा, जब बीजेपी बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

23/09/2022
1:24:34 pm

सबका हिसाब होगा- संजय जायसवाल

 मंच को संबोधित करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किशनगंज से बेटियां गायब होती है, थानेदार की हत्या होती है, इसपर जब हमने सवाल किया तो ये नीतीश कुमार जी को गलत लगा। हम आह्वान करते हैं कि सबका हिसाब लेंगे। उन्हें आश्रम जाने का शौक है, तो उन्हें आश्रम भेंजेगे। पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

23/09/2022
1:22:39 pm

मेरे आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द

अमित शाह बोले: मेरे आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। कहते हैं कि झगड़ा लगाने आए हैं। मैं झगड़ा लगाने नहीं आया हूं। नीतीश तो लालू की गोद में बैठे हैं।

23/09/2022
1:21:07 pm

नीतीश कुमार ने दिया धोखा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा - नीतीश कुमार को आश्रम जाना है तो जाएं, लेकिन बिहार को बर्बाद ना करें।  भाजपा बिहार को अनाथालय कभी नहीं बनने देगी। भाजपा नीतीश कुमार से इस बात का हिसाब लेगी नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट लेकर उन्होंने मतदाताओं के साथ धोखा किया है। 

23/09/2022
1:20:07 pm

आज का दिन ऐतिहासिक- विजय कुमार सिन्हा

 गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रकवि दिनकर जी की जयंती है। मन के अंदर विचार करने से कोई परिवर्तन नहीं होगा। निर्णय लेंगे तो कुछ परिवर्तन होगा लेकिन अगर हम संकल्प लेते हैं तो बड़ा परिवर्तन होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संकल्प लीजिए, अबकी बार-बीजेपी सरकार

23/09/2022
1:15:23 pm

भीड़ ने लगाई आवाज - अमित शाह हम आपके साथ हैं

जैसे ही केंद्रीय गृह मंत्री मंच पर पहुंचे लोगों ने आवाज लगायी। हम आपके साथ हैं। सभी ने खूब नारेबाजी की। लोग अमित शाह के संबोधन को सुनना चाह रहे हैं। अमित शाह-अमित शाह का नारा लगाया जा रहा है। 

23/09/2022
1:03:03 pm

शंख ध्‍वनि से सभी हुए रोमांचित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने शंख बजाने शुरू कर दिए।  इंदिरा गांधी स्टेडियम गूंज उठा। अमित शाह जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। नरेंद्र मोदी के समर्थन में भी नारेबाजी की जा रही है। शंखध्‍वनि सुनकर सभी रोमांचित हो उठे हैं।  

23/09/2022
1:03:02 pm

अमित शाह को दिया गदा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्मृति चिह्न के रूप में गदा दिया। मंच पर मौजूद भाजपा नेताओं ने गदा देकर उनका स्‍वागत किया। मखाना की माला उन्‍हें पहनाई गई। अंग वस्‍त्र दिया गया। 

23/09/2022
1:03:02 pm

अमित शाह ने जनता का किया अभिवादन

पूर्णिया की धरती पहुंची गृह मंत्री अमित शाह ने जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान समारोह स्थल पर मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन निकाल लिए। चारों ओर अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगने लगे। तालियां बजाई गई। वहीं मंच पर मौजूद बीजेपी के नेताओं ने अमित शाह का स्वागत किया। मखाने की माला भी पहनाई गई। 

23/09/2022
1:03:02 pm

रेणु की धरती से राष्ट्रकवि दिनकर को नमन -गिरिराज सिंह

मंच को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं आज राष्ट्रकवि दिनकर को नमन करता हूं। उन्होंने कहा, समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध। उन्होंने जनता से पूछा क्या बिहार से घुसपैठियों को नहीं भगाना चाहिए? 

23/09/2022
1:03:01 pm

घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या- नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में सबसे बड़ी समस्या घुसपैठ है। हमें थोड़ा भी सहयोग मिला, तो हम वादा करते हैं कि बिहार में एक भी बाहरी परिंदे को पर नहीं मारने देंगे। हम मोदी जी की विकास की गंगा को घर-घर पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन यहां कुछ लोग पीएफआई के संरक्षक बन हुए हैं।

23/09/2022
1:02:49 pm

'पलटू कुमार से बदला लेना है'- सम्राट चौधरी

बिहार में प्रतिपक्ष नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 2020 चुनाव में एनडीए के साथ रहते हुए कहा था कि वो उनका अंतिम चुनाव है। अब उनसे बदला लेने का समय आ गया है। 2024 चुनाव उनका अंतिम चुनाव बनाना है। उन्होंने नीतीश कुमार को पलटू कुमार बताते हुए विकास और एनडीए सरकार के बजट का बखान किया। सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार से बड़ी राशि मिलती है लेकिन, लेकिन नीतीश कुमार कहते हैं कि केंद्र सरकार सहयोग नहीं करती। 

23/09/2022
1:01:49 pm

इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंच गए हैं। उनके पहुंचने के साथ ही लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। भारत माता की जय के नारे लगे। मंच के मौजूद भाजपा के सभी वरिष्‍ठ नेताओं ने उनका स्‍वागत किया है। 

23/09/2022
12:58:45 pm

हमारी लड़ाई परिवार वाली पार्टियों से - राधा मोहन सिंह

 बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कहा कि आज जिन पार्टियों से हमारा संघर्ष चल रहा है, इनसे प्रजातंत्र को खतरा है। ये परिवार को मजबूत करने वाली पार्टियां हैं। ये दिनभर जनता के लिए नारे तो लगाते हैं लेकिन रात को ये अपने परिवार के लिए समर्पित हो जाती हैं। यूपी-बिहार-बंगाल-हरियाणा, हर जगह इनका परिवारवाद छाया हुआ है।

23/09/2022
12:57:28 pm

भाजपा नेताओे का संबोधन जारी

अब भाजपा नेता राधा मोहन सिंह सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि ब‍िहार में अपराध बढ़ गया है। जिस दिन में यहां महागठबंधन की सरकार बनी है, कानून व्‍यवस्‍था पूरी तरह चौपट गया है। लोग असुरक्षित हैं। 

23/09/2022
12:52:52 pm

सुशील कुमार मोदी ने भरी हुंकार

 मंच को संबोधित करते हुए बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि वो समय आ गया है कि भारत की सरकार पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाए। सीमांचल के इलाके में हिंदुओं की संख्या कम होती चली गई। एक वर्ग विशेष की जनसंख्या बढ़ गई। बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई है। बच्चा पैदा करने से भी इतनी वृद्धि नहीं होगी। ये लोग कहां से आए, ये चौंकाने वाली बात है। सामान्य तरीके से आबादी बढ़ती है तो हम उसका विरोध नहीं करते हैं। हम जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

23/09/2022
12:48:34 pm

खूब दहाड़े नीरज कुमार बबलू

 बिहार के पूर्व मंत्री सह सहरसा से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये नीतीश कुमार नहीं, कुर्सी कुमार हैं।सहरसा-कटिहार और पूर्णिया में विकास नहीं हुआ है। नीतीश कुमार ने जनता के साथ धोखा किया है। ऐसा कोई सगा नहीं-जिसको इन्होंने ठगा नहीं। जनता खुद कह रही है कि इन्होंने जनता को धोखा दिया है।

23/09/2022
12:45:54 pm

भीड़ से पटा सभा स्‍थल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा को लेकर पूर्णिया का इंदिरा गांधी स्टेडियम भीड से पटा गया है। लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी परेशानी हो रही है। 

23/09/2022
12:45:06 pm

40 सीटों पर लहराएंगे जीत का परचम- शाहनवाज हुसैन

 बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में सभी 40 सीटों में जीत का परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि हम सबको लेकर चलेंगे, जो इस मुल्क को प्यार करेगा-हम उससे प्यार करेंगे। हमने किशनगंज में भी जीत हासिल की है। बिहार की तस्वीर-तकदीर को बनाना है।

23/09/2022
12:41:22 pm

रंगभूमि मैदान से गूंजा- खेला होबे

 मंच को संबोधित करते हुए बीजेपी के नेशनल सिक्रेटरी ने कहा कि ये पूर्णिया का रंगभूमि मैदान है। यहां अमित शाह का आगमन रंग लाएगा। बिहार की जनता से पूछना चाहूंगा कि 25 सालों से बिहार में MY (मुस्लिम-यादव) वोट बैंक की राजनीति हुई है। इनके लिए MY माई रहा, परिवाद का ड्रामा चल रहा है। इस चैप्टर को समाप्त करना होगा।

23/09/2022
12:35:56 pm

चंद मिनट पर सभा स्‍थल पर पहुंच जाएंगे अमित शाह

पूर्णिया के चूनापुर हवाई अड्डे से गृह मंत्री अमित शाह का काफिला सभा स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम के लिए रवाना हुआ। मंच से लगातार चंद मिनटों में मंच पर पहुंचने की घोषणा की जा रही है। भारत माता की जय के घोष से सभा स्थल लगातार गूंज रहा है।

23/09/2022
12:25:47 pm

बोले दिलीप जायसवाल

भाजपा के बिहार प्रदेश कोषाध्‍यक्ष दिलीप जायसवाल कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सभा में आने वाले लोगों को रोक जा रहा है, यह उचित नहीं है। उन्‍होंने प्रशासन ने कहा कि सत्‍ता के लिए वे काम ना करें, बल्कि उनका जो दायित्‍व है उसे निभाएं। इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचने वाले लोग जाम में फंसे हैं।  

23/09/2022
12:21:01 pm

20 मिनट पर सभा स्‍थल पर पहुंचेगे अमित शाह

कार्यक्रम स्‍थल पर अमित शाह 20 मिनट पर पहुंच जाएंगे। इसकी घोषणा कर दी गई है। कहा गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पर लैंड कर चुके हैं। जैसे ही यह घोषणा की गई- भीड़ ने अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी की। 

23/09/2022
12:15:49 pm

बिहार के पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल भी पहुंचे

बांका के भाजपा विधायक बिहार के पूर्व मंंत्री रामनारायण मंडल पूर्णिया पहुंच चुके हैं। उनके नेतृत्‍व में जिले के हजारों कार्यकर्ता वहां पहुंचे। भाजपा जिलाध्‍यक्ष भी उनके साथ हैं। 

23/09/2022
12:12:43 pm

कटिहार से भी पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

कटिहार जिले से पूर्वाह्न 10 बजे तक करीब 25 हजार लोग रैली में भाग लेने को रवाना हो गए थे। कटिहार-पू‍र्णिया के बीच परिचालित होने वाली यात्री बस को भी बीजेपी द्वारा रिजर्व किया गया था। अन्य प्रखंडों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक रवाना हुए। 

23/09/2022
12:11:29 pm

बीजेपी एमएलसी दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया के एसपी पर लगाया बड़ा आरोप

बीजेपी के कोषाध्यक्ष एमएलसी दिलीप जायसवाल ने मंच से पूर्णिया के एसपी दयाशंकर पर कानून-व्यवस्था में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। कदवा-पूर्णिया रोड पर भीषण जाम में हजारों गाड़ियां फंसी हैं। पूर्णिया के एसपी को कानून-व्यवस्था देखने की नसीहत देते हुए जाम से निजात दिलाने में असफल रहने का आरोप लगाया है।

23/09/2022
12:10:33 pm

बीजेपी के कद्दावर नेताओं से भरा मंच, भीड से पटने लगा सभा स्थल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनभावना सभा को लेकर मंच पर प्रदेश के कद्दावर नेताओं का आगमन लगभग हो चुका है। प्रदेश के नेताओं का संबोधन भी जारी है। मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, पूर्व केद्रीय मंत्री रविशंकर सिंहा, विधानमंडल के नेता विजय सिंहा आदि भी मौजूद है। इथर सभा स्थल पर लगातार भीड उमड रही है। आम लोगों के लिए बनाए गए पंडाल छोटे पडने लगे हैं। इसको लेकर रह रह कर अव्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। इधर सभा को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा व भीड नियंत्रण केउद्देश्य से काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

23/09/2022
12:07:55 pm

अमित शाह के सीमांचल दौरे पर बीजेपी विरोधी दलों की भी नजरें

अमित शाह के सीमांचल दौरे पर बीजेपी विरोधी दलों की नजरें भी टिकी हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले ही अमित शाह की रणनीति को लेकर आगाह कर चुके हैं।

23/09/2022
11:59:35 am

लगातार कर रहे पोस्‍ट

भाजपा कार्यकर्ता लगातार इंंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट कर रहे हैं। अमित शाह के बारे में नारेबाजी की जा रही है। कार्यक्रम स्‍थल की तस्‍वीर लगातार लोगों को भेज रहे हैं। साथ ही फेसबुक आदि पर पोस्‍ट भी की जा रही है। मंच के साथ सेल्‍फी लेने वालों की होड़ लग गई है।

23/09/2022
11:53:07 am

कुछ ही देर में पहुंचेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंंत्री अमि‍त शाह कुछ ही देर में पूर्णिया पहुंच जाएंगे। सभा के दौरान लगातार इसकी सूचना दी जा रही है। मंच में भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद हैं। उनका भाषण चल रहा है।   

23/09/2022
11:47:10 am

भगवामय हुआ पूर्णिया का पूरा इलाका

भागलपुर, बांका व नवगछिया से काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग हिस्सा लेने पहुंचे हैं। बिहार में महागठबंधन (राजद, जदयू व कांग्रेस) की सरकार बनने के बाद पहली बार भाजपा की बड़ी सभा हो रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह जल्‍द ही पहुंचने वाले हैं। आज पूरी तरह यह क्षेत्र भगवामय हो गया है। 

23/09/2022
11:36:20 am

रैली में पहुंचे गिरिराज सिंह सहित कई बड़े नेता

रैली में कई बड़े नेता पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व मंत्री गोपाल पांडेय, रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व रेणु देवी, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, गोपाल नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा सहित कई सांसद, विधायक व नेता मंच पर आ चुके हैं।

23/09/2022
11:34:08 am

भागलपुर से रवाना हुए भाजपा कार्यकर्ता

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में जाने के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा प्रखंड के शक्ति केंद्रों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली में हिस्सा लेने पहुंचे। पवन मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर वाहन की व्यवस्था की गई, जिसे सुबह झंडी दिखाकर रैली के लिए रवाना किया गया।

23/09/2022
11:28:38 am

अमित शाह के आगमन में अब एक घंटे से कम का वक्‍त

अमित शाह के आगमन में अब एक घंटे से कम का वक्‍त बचा है। रैली स्‍थल पर भीड़ जुट चुकी है। शाह 12.10 बजे चूनापुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर वहां से सीधे रैली स्‍थल पर पहुंचेंगे।

23/09/2022
11:07:57 am

सभा स्‍थल पर उमड़ी भीड़

गृहमंत्री अमित शाह को सुनने और देखने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। गृहमंत्री की सभा को लेकर तैयार मंच की जांच भी पूरी कर ली गई है।

23/09/2022
10:51:24 am

चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के पास पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह पूर्णिया के चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पर उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से सभा स्‍थल इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। इस कारण काफी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ता हवाई अड्डा के आसपास मौजूद हैं। हालांकि सुरक्षा के कारण हवाई अड्डा में प्रवेश की किन्‍हीं को अनुमति नहीं है। अमित शाह जिस भी मार्ग से जाएंगे, उस मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ता दोनों ओर खड़े हैं। इन लोगों के हाथ में फूल व माला है। 

23/09/2022
10:30:42 am

जगह-जगह पुलिस तैनात

पूर्णिया में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। गिरजा चौक पर तैनात पुलिस के जवान। 

23/09/2022
10:02:32 am

अमित शाह की रैली को लेकर बीजेपी में उत्‍साह

अमित शाह की सभा में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्‍साह देखने को मिल रहा है।  लोग जमकर अभी से नारेबाजी कर रहे हैं। सभा स्‍थल पर पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर भगवामय हो गया है। अमित शाह और नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारेबाजी हो रही है।  

23/09/2022
9:34:59 am

सभी जिलों से पहुंचने लगे बीजेपी नेता-कार्यकर्ता

केंद्रीय गृह अमित शाह के कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से कार्यकर्ता पूर्णिया पहुंचने लगे हैं। काफी संख्‍या में कार्यकर्ता कल ही आ गए थे। भागलपुर के बीजेपी जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्‍व में एक हजार से ज्‍यादा कार्यकर्ता यहां से रवाना हुए। इसकी तैयारी यहां पिछले कई दिनों से की जा रही थी। बीजेपी के भागलपुर जिला कार्यालय में सभी एक साथ जुटे और वहीं से पूर्णिया के रवाना हुए।

23/09/2022
9:20:20 am

पूर्णिया में सभा स्‍थल पर आठ गेट बनाए गए

पूर्णिया में सभा स्थल पर प्रवेश के लिए आठ गेट हैं। गेट नंबर एक से केंद्रीय गृह मंत्री का प्रवेश सभा स्थल पर होगा। गेट नंबर दो से मीडियाकर्मियों के साथ-साथ वीआइपी प्रवेश करेंगे। इसी तरह अन्य गेटों से अलग-अलग लोगों के प्रवेश की व्यवस्‍था की जा रही है। हर गेट पर सभी को जांच से गुजरना होगा।

23/09/2022
9:07:04 am

गृहमंत्री के आगमन को ले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

पूर्णिया व किशनगंज में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। चिकित्सकीय दल एंबुलेंस के साथ विभिन्न जगहों पर तैनात हैं। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारी को परखने के लिए माक ड्रिल किया गया। चूनापुर हवाई अड्डा से मेडिकल कालेज अस्पताल तक गाड़ियों का काफिला पहुंचा, वहां व्यवस्था की तैयारी को परखा गया। जीएमसीएच अधीक्षक डा. वरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में ओटी और आईसीयू को तैयार रखा गया है।

23/09/2022
8:56:39 am

12.10 बजे सैन्य हवाई अड्डा चूनापुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री

अमित शाह 12.10 बजे विशेष विभान से पूर्णिया के चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पर उतरेंगे। सड़क मार्ग से इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। 12.30 बजे वे जनभावना रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे करीब डेढ़ घंटे मंच पर रुकेंगे। उसके बाद पुन: चूनापुर हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

23/09/2022
8:25:00 am

गृह मंत्री के किशनगंज आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गृह मंत्री का पूर्णिया में 23 सितंबर को जनसभा के बाद किशनगंज खगड़ा स्थित हवाई अड्डा पर आगमन होगा। इसके बाद वहां से माता गुजरी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। वहां कुछ देर आराम करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 24 सितंबर को लाइनपाड़ा स्थित बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। भारत नेपाल सीमा स्थित टेढ़ागाछ प्रखंड के फतेहपुर एसएसबी कैंप पहुंचेंगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर खगड़ा स्थित हवाई अड्डा पर सभी तैयारी के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

23/09/2022
8:17:34 am

आज दोपहर पूर्णिया आ रहे अमित शाह, बीजेपी की रैली को करेंगे संबोधित

अमित शाह आज दोपहर पूर्णिया पहुंच रहे हैं। पूर्णिया में वे बीजेपी की रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद किशनगंज चले जाएंगे। अमित शाह शनिवार को वापस पूर्णिया आकर शाम में दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी