एक माह के अंदर दुरुस्त होंगे सभी चापाकल

शहर के 900 में से 388 चापाकल खराब हैं। इसके लिए नगर निगम की ओर से सर्वे किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 02:04 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:43 AM (IST)
एक माह के अंदर दुरुस्त होंगे सभी चापाकल
एक माह के अंदर दुरुस्त होंगे सभी चापाकल

भागलपुर। शहर के 900 में से 388 चापाकल खराब हैं। इसके लिए नगर निगम की ओर से सर्वे किया गया था। गुरुवार को तिलकामांझी के हटिया रोड में उपनगर आयुक्त सत्येंद्र वर्मा ने चापाकल का मरम्मत कार्य शुरू करवाया। इसके लिए दो टीमें लगाई गई हैं। एक माह के अंदर सभी चापाकल को ठीक किया जाएगा। कार्य की जिम्मेदारी निगम के अभियंता को दी गई है। वार्ड एक से 25 तक अभियंता विकास कुमार और वार्ड 26 से 51 तक अभियंता राकेश कुमार कार्य कराएंगे।

chat bot
आपका साथी