270 बागवानों के आमों की प्रदर्शनी देखने जुटेंगे हजारों लोग

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में बुधवार से दो दिवसीय आम प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 09:15 PM (IST)
270 बागवानों के आमों की प्रदर्शनी देखने जुटेंगे हजारों लोग
270 बागवानों के आमों की प्रदर्शनी देखने जुटेंगे हजारों लोग

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय में बुधवार से दो दिवसीय आम प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र सह प्रदर्शनी के सचिव डॉ. आरआर सिंह ने कहा कि आम प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह करेंगे। इसके उपरांत आम के शौकीन इस प्रदर्शनी का आनंद ले पाएंगे।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भागलपुर सहित मुंगेर, बांका एवं अन्य जिलों के 270 बागवानों ने अपने उत्पादित फल एवं उससे तैयार मूल्यवर्धक पदार्थो के साथ इंट्री कराई है।

प्रदर्शनी के सचिव ने कहा कि बीएयू भी आपने विकसित हाइब्रीड किस्मों के साथ 150 प्रभेदों को प्रदर्शित करेगा। प्रदर्शनी में बागवानों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके बेहतर उत्पाद के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी