किशनगंज में हादसा : चेंगा नदी के किनारे खेल रहे दो मासूम की डूबने से मौत

किशनगंज में खेलने के दौरान चेंग नदी में फिसलकर दो बच्चे की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त खूंटामानी निवासी मोहन मुर्मू के ढाई वर्षीय बालक शिवलाल और सुंदर मुर्मू का दो वर्षीय पुत्र विष्णु मुर्मू के रूप में की गई।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 08:26 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 08:26 PM (IST)
किशनगंज में हादसा : चेंगा नदी के किनारे खेल रहे दो मासूम की डूबने से मौत
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया पंचायत के खूंटामानी गांव की घटना।

किशनगंज, जेएनएन। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया पंचायत के खूंटामानी गांव में दो मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलने के लिए घर से निकला था और खेलने के दौरान ही चेंगा नदी में फिसलकर गिर गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त खूंटामानी निवासी मोहन मुर्मू के ढाई वर्षीय बालक शिवलाल और सुंदर मुर्मू का दो वर्षीय पुत्र विष्णु मुर्मू के रूप में की गई। एक ही परिवार के दोनों बच्चे की मौत से कोहराम मचा है।

दोनों मासूमों मौत की खबर सुनकर पूरा गांव शोक में डूबा है। ग्रामीणों के मुताबिक चेंगा नदी किनारे खूंटामनी गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों को खेलता देख मृतक मासूम की मां घर के काम मे लग गई। इस दौरान खेलते-खेलते बच्चे नदी की किनारे की तरफ चले गए। पैर फिसल जाने के कारण दोनों मासूम नदी में गिर गए। साथ खेल रहे बच्चों की शोर सुन पहुंचे लोगों ने जब तक दोनों बच्चों को नदी से निकाला तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया। सीओ ओमप्रकाश भगत ने बताया कि आपदा प्रबंधन के नियमानुसार आवश्यक कागजी कार्रवाई कर मृतक के परिजनों को आॢथक लाभ दिया जाएगा।

किऊल नदी में डूबने से सलेमपुर के बालक की मौत

लखीसराय। शुक्रवार की दोपहर किऊल नदी के स्थानीय पटेलपुर घाट पर नहाने के दौरान पानी में डूबने से माणिकपुर ओपी क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी मधुराम के 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की मौत हो गई। वह तीन साथियों के साथ नदी नहाने गया था। उसके डूबने के बाद साथियों ने इसकी जानकारी सबको दी। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद शव को पानी से निकाला। हालांकि उसे स्थानीय एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस शव को थाना ले आई। स्वजनों के अनुसार हिमांशु कुमार गांव के कुछ लड़कों के साथ नदी नहाने चला गया था। नहाने के दौरान ही वह गहरा पानी में चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। हिमांशु कुमार दो भाई में बड़ा था। उधर घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का भीड़ काफी संख्या में जमा हो गई। वहीं स्वजनों के अलावा मां सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि स्वजनों की इच्छा पर शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी