जल्दी चलिए बड़ा बाबू! मेरे बेटे को गोली मार देगा, पुलिस पहुंची को मामला निकला कुछ और

देर रात मुंगेर में एक महिला ने खूब छकाया पुलिस को। महिला की गुहार पर बाइक से ही निकल पड़े थानाध्यक्ष व थाना प्रबंधक। घर में सोया था बेटा महिला की हकीकत जानकार पुलिस ने ली राहत की सांस।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 08:29 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 07:39 PM (IST)
जल्दी चलिए बड़ा बाबू! मेरे बेटे को गोली मार देगा, पुलिस पहुंची को मामला निकला कुछ और
मुंगेर में घटना की जांच करने पहुंची पुलिस।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। देर रात रात लगभग 11:00 बजे अचानक एक महिला ने ईस्ट कॉलोनी थाना में प्रवेश किया। महिला चिल्लाते-हड़बड़ाते हुए कहने लगे- मेरे बेटा को गोली मार रहा है, जल्दी चलिए बड़ा बाबू, मेरे बेटा को बचा लीजिए। चार-पांच लड़कों ने मेरे बेटे को पकड़ लिया है, उसे गोली मार देंगे।

महिला की बात सुनते ही ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदू, थाना प्रबंधक मुनमुन कुमार सिंह के साथ मोटरसाइकिल से ही महिला के साथ निकल पड़े। रास्ते में थानाध्यक्ष ने गश्ती दल में शामिल एसआइ कांति प्रसाद यादव को नयागांव बजरंगबली चौक पहुंचने का निर्देश दिया। इसके बाद मोटरसाइकिल से जैसे ही महिला द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां सुनसान था। इसी क्रम में गश्ती दल भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद महिला ने कहा कि चार से पांच की संख्या लड़का मेरे बेटे को रेलवे लाइन पर ले गया है । महिला की बात सुनकर थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी सिकंदरपुर स्थित 212 नंबर पुल के समीप से रेलवे लाइन पर चढ़कर सभी तरफ छानबीन की। इसके बाद भी कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद महिला से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरे बेटे को घर में ही मार रहा है। गश्ती दल की टीम के साथ महिला को गाड़ी में बिठाकर उसके घर ले जाया गया, तो देखा कि बेटा सोया हुआ है। महिला अपनी बात समय-समय पर बात बदल रही थी।

तब थानाध्यक्ष ने मध्य रात में ही  स्थानीय लोगों को जगाकर जब महिला के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि सत्यापन के दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। हालांकि वह बातचीत से नहीं लग रही थी और थाने में आकर इस हिसाब से उसने बेटे को मारने की बात कही तत्काल दौडऩा पड़ा।

chat bot
आपका साथी