शादीशुदा महिला को अपनी बहन के देवर से था प्यार, घर वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फ‍िर...

एक महिला का प्रेम अपनी बहन के देवर से उस समय से था जब उसकी शादी नहीं हुई थी। शादी के बाद भी दोनों का मिलने का सिलसिला जारी था।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 12:42 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 12:42 PM (IST)
शादीशुदा महिला को अपनी बहन के देवर से था प्यार,  घर वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फ‍िर...
शादीशुदा महिला को अपनी बहन के देवर से था प्यार, घर वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फ‍िर...

लखीसराय,  जेएनएन। शादी से पहले का प्‍यार दोनों भूला नहीं सका। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे। अक्‍सर दोनों एक साथ घर में दिखते थे। इसी दौरान एक दिन महिला के ससुरालवालों ने आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को देख लिया। आखिर वह महिला अब किसके साथ रहेगी। गांव वालों को बुलाय, सभी ने यह निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार, बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र के एजनीघाट पंचायत अंतर्गत तुर्केजनी गांव में एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद पंचायत स्तर पर दोनों की शादी करा देने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार तुर्केजनी गांव की एक बहु एवं नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन गांव निवासी बाबूचंद पासवान के पुत्र करम पासवान के बीच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करम पासवान रिश्ते में उस महिला के बहन का देवर है। महिला की शादी तुर्केजनी गांव में होने से पहले ही उसका प्रेम प्रसंग करम पासवान के साथ चल रहा था। इधर महिला का पति बाहर रहकर कहीं प्राइवेट काम करता है। रिश्ते के कारण करम पासवान बराबर तुर्केजनी गांव स्थित महिला के सुसराल में आकर अपने प्रेम का इजहार करता था। गुरुवार को भी करम बाइक से तुर्केजनी आया। इसी दौरान घर वालों ने दोनों को एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों को बुला लिया। महिला के पति को फोन करके घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर उस महिला की शादी करम के साथ करा देने का निर्णय लिया। इस मौके पर पंचायत की मुखिया निर्मला देवी, पंचायत समिति सदस्य वकील पासवान, सरपंच द्रोपदी देवी एवं सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में महिला एवं करम पासवान की शादी गांव स्थित बाबा चौहरमल मंदिर में करा दी गई। साथ ही दोनों पक्ष के लोगों का पंचनामा बनवाकर महिला को उसके प्रेमी के साथ उसके घर कानन भेज दिया। इस संबंध में वीरुपुर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली है। पंचायत स्तर पर ऐसा हुआ होगा। मुखिया निर्मला देवी ने बताया कि प्रेमीयुगल की शादी करा दी गई है।

chat bot
आपका साथी