शहरवासियों को नहीं होगा जलसंकट, एजेंसी पर कसेंगे नकेल : उपमहापौर

भागलपुर । शहर की बदहाल जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने की चिंता जनप्रतिनिधियों को सताने लगी है। शन

By Edited By: Publish:Sun, 01 May 2016 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 01 May 2016 03:00 AM (IST)
शहरवासियों को नहीं होगा जलसंकट, एजेंसी पर कसेंगे नकेल : उपमहापौर

भागलपुर । शहर की बदहाल जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने की चिंता जनप्रतिनिधियों को सताने लगी है। शनिवार को शहर में जल संकट को लेकर उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर ने शहर में जलापूर्ति करने वाले वाली पैन इंडिया पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का दायित्व है आम जनता तक योजनाओं को पहुंचाना। लापरवाही बरतने वाले एजेंसी पर नकेल कसना भी निगम प्रशासन का फर्ज है। किसी भी सूरत में शहरवासी को जलसकंट से जूझने नहीं देंगे। उपमहापौर ने कहा कि पैन इंडिया द्वारा जलापूर्ति परियोजना का कार्य भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। कंपनी आश्वासन के अलावा धरातल पर कोई कार्य नहीं कर रहा है। भीषण गर्मी में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। छोटी-छोटी गलियों में पाइप बिछाने से जलापूर्ति संभव हो सकती है। इस जन उपयोगी कार्य को धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। पुराने वाटर टावर से भी पंप और पाइप के अभाव में जलापूर्ति नहीं हो रही है। भागलपुर की जलापूर्ति से संबंधित कई बार शिकायत की गई है, किंतु कोई सुधार दिखाई नहीं देता है। पेयजल की एक बड़ी परियोजना शहर में पैन इंडिया के कारण जनता के दुख का कारण बन गई है। शहरवासी पेयजल के अभाव में त्राहिमाम है। पूर्व में नगर निगम द्वारा शुद्ध पेय जलापूर्ति की जाती थी। जब से पैन इंडिया को जिम्मेवारी सौंपी गई है शहरवासियों को गंदा पानी व कीटाणु युक्त पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पैन इंडिया ने जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। एजेंसी द्वारा पानी की जांच के लिए बरारी वाटर व‌र्क्स में प्रयोगशाला स्थापित नहीं किया गया है। उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर ने बताया कि जलसंकट को लेकर मुख्यमंत्री और नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है।

chat bot
आपका साथी