डेढ़ घंटे तक लालू-नीतीश पर दहाड़ते रहे पप्पू

भागलपुर। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरुवार को अकबरन

By Edited By: Publish:Fri, 02 Oct 2015 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2015 11:47 PM (IST)
डेढ़ घंटे तक लालू-नीतीश पर दहाड़ते रहे पप्पू

भागलपुर। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरुवार को अकबरनगर की सभा में डेढ़ घंटे तक लालू-नीतीश पर दहाड़ते रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी एकाध बार निशाना साधा।

पप्पु ने कहा, एनडीए ने सपना दिखा कर और महागठबंधन ने उम्मीदें देकर उसे कुचल दिया। 25 सालों की हुकूमत में यादवों को किया मिला। भागलपुर में एक भी यादव व मुलसमान को टिकट नहीं दिया। लालू यादव के समक्ष पप्पू ने चुनौती देते हुए कहा कि कोसी में जाने की लालू हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। लालू ने किसी जनता का आंसू पोंछने का काम नहीं किया। भूमि सुधार के लिए बनी बंधोपाध्याय की रिपोर्ट जारी नहीं हुई है।

पप्पू ने शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि लालू व नीतीश की सरकार में 4800 गांवों में विद्यालय नहीं है। कॉलेजों में 9.8 फीसद ही शिक्षक हैं। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात बेमानी है। महाराष्ट्र व मणीपुर में बिहारी पर अत्याचार हो रहा है। पप्पू ने दंगा रिपोर्ट, घटना व दुष्कर्म आदि भागलपुर के आसपास के मुद्दों पर फोकस किया। इनका महागठबंधन धोखा है। आवाज बुलंद करने वालों पर लाठियां बरसाई गई। पप्पू ने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्ट सिस्टम से है।

भाषण में पप्पू ने अपने एजेंडे को दोहराते हुए कहा, सरकार बनी तो जनता दरबार नहीं बल्कि गांवों में जनता दर्शन शुरू होगा। तीन माह बाद शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार कर समान शिक्षा को लागू करेंगे। कोचिंग सेंटरों को बंद किया जाएगा। अंतरजातीय विवाह करने वालों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बीपीएससी से मास्टर की बहाली करेंगे जिसका वेतन 40 हजार से ऊपर होगा। शिक्षकों को नेताओं से अधिक सम्मान दिया जाएगा। बेटी के जन्म के साथ ही एक लाख रुपये उनके नाम से जमा किया जाएगा। बीपीएल परिवार को मुफ्त में एक-एक गाय व टीवी देंगे। 72 घंटे के अंदर सूबे की सभी शराब दुकानें बंद होगी। कैंसर और गंभीर बीमारी होने पर सरकार खर्च वहन करेगी। पप्पू सुल्तानगंज विधानसभा की जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी डॉ. चक्रपाणि हिमांशु के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को पार्टी के नेता मो. मेदनी, जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार व प्रत्याशी डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी