आउटडोर में मरीजों की संख्या में कमी

भागलपुर। शनिवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के आउटडोर में इलाज करवाने वाले मरीजों

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 03:26 AM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 03:26 AM (IST)
आउटडोर में मरीजों की संख्या में कमी

भागलपुर। शनिवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के आउटडोर में इलाज करवाने वाले मरीजों की संख्या घट कर आधी रह गई। प्रधानमंत्री दौरे को लेकर और रक्षा बंधन पर्व की वजह से मात्र 331 मरीजों ने इलाज करवाया। जबकि प्रतिदिन 12 सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया जाता है। आउटडोर विभाग 12 बजे ही मरीजों से खाली हो गया।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पम्मी राय ने बताया कि नेत्र विभाग में मात्र 25 मरीजों का इलाज किया गया। जबकि प्रतिदिन सौ से ज्यादा इलाज किए जाते थे। वहीं आरटीपीसी सेंटर में आठ मरीज आए। टीबी एवं चेस्ट विभाग में 20 टीबी मरीजों का इलाज किया गया।

chat bot
आपका साथी