महिलाओं ने राखी बांध रैली में आने का लिया वचन

भागलपुर। महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन के दिन रैली में लोगों को बुलाने का नया नुस्खा निकाला। उप मेयर डॉ.

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 03:26 AM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 03:26 AM (IST)
महिलाओं ने राखी बांध रैली में आने का लिया वचन

भागलपुर। महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन के दिन रैली में लोगों को बुलाने का नया नुस्खा निकाला। उप मेयर डॉ. प्रीति शेखर के नेतृत्व में निकली महिलाओं की टोली ने बाजार में भ्रमण कर दुकानदार, चाय वाले, रिक्शा व ठेला चालकों को राखी बांधकर उनसे उपहार के रूप में एक सितम्बर को रैली में आने का वचन लिया। प्रीति ने कहा कि रक्षाबंधन पवित्र त्योहार है। इस त्योहार पर राखी बांधकर हवाई अड्डा मैदान आने का वचन लिया गया। इस क्रम में हिन्दू और मुसलमान भाइयों ने भी अपनी कलाई में राखी बंधवाई। लोगों से कहा गया कि पीएम बनने के बाद वे पहली बार भागलपुर आ रहे हैं। उनके साथ पूनम देवी, नीतू देवी, पिंकी देवी, नीलम देवी, अर्चना देवी, सोनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, संगीता देवी, नूतन देवी, ज्योति देवी, नंद किशोर पंडित, अनुराग, अनुज वर्मा, अब्दुल करीम, भोला कुमार, अश्विनी, चांद झुनझुनवाला, हर्षप्रीत, किशन व नीरज थे।

chat bot
आपका साथी