वर्षा ने धान बिचड़ा को कराया अमृतपान

भागलपुर। बुधवार की दोपहर बाद हुई करीब 42.2 मिलीमीटर हुई वर्षा ने खेत में लगे धान बिचड़ा को अमृतपान क

By Edited By: Publish:Thu, 02 Jul 2015 01:54 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2015 01:54 AM (IST)
वर्षा ने धान बिचड़ा को कराया अमृतपान

भागलपुर। बुधवार की दोपहर बाद हुई करीब 42.2 मिलीमीटर हुई वर्षा ने खेत में लगे धान बिचड़ा को अमृतपान करा दिया है।

बता दें कि बीते तीन दिनों से तेज गर्मी के कारण किसानों के खेतों में लगा बिचड़ा कुम्हलाने लगा था। पीले पड़ रहे बिचड़ा को देख किसानों की चिंता बढ़ गई थी। अब वे सिंचाई की जुगाड़ में थे। लेकिन अन्नदाताओं की चिंता भगवान को भी रास नहीं आई। अचानक दोपहर बाद हुई वर्षा से किसानों के चेहरे खिल गए।

गौरतलब है कि इस बार जिले के 52 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य है। पर अभी तक इसके लिए मात्र 20 फीसद बिचड़ा की ही बुआई हो पाई है।

chat bot
आपका साथी