आर्केस्ट्रा के दौरान गोराडीह में चले गोली-बम, चार जख्मी

संवाद सूत्र, गोराडीह : गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनूडीह गांव में काली पूजा के दौरान शनिवार की रात आर्

By Edited By: Publish:Mon, 27 Oct 2014 01:17 AM (IST) Updated:Mon, 27 Oct 2014 01:17 AM (IST)
आर्केस्ट्रा के दौरान गोराडीह में चले गोली-बम, चार जख्मी

संवाद सूत्र, गोराडीह : गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनूडीह गांव में काली पूजा के दौरान शनिवार की रात आर्केस्ट्रा के दौरान कुछ दबंगों ने गोली-बम चला दहशत पैदा कर दी। गोली और बम धमाके में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। धमाके से मची भगदड़ में लगभग तीन दर्जन लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। बम लगने से जख्मी सोनूडीह गांव निवासी जगदेव मंडल, विभीषण मंडल, रणवीर यादव और महाराज मंडल शामिल हैं। इनका उपचार स्थानीय स्तर पर झोला छाप डॉक्टरों से कराया जा रहा है।

घटना की जानकारी गौराडीह थानाध्यक्ष अमर कुमार को स्थानीय लोगों ने दी। शनिवार की रात एक बजे गौराडीह पुलिस मौके पर पहुंची। सोनूडीह के ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपी दबंगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीण प्रमोद मंडल की ओर से लिखे आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पास के गंगटी गांव निवासी दबंग भानू यादव, नंद किशोर यादव, राजू यादव, आनंदी यादव, संजय यादव, निरंजन यादव, अमित यादव, अवधेश यादव, गौतम यादव, राहुल यादव, मिथुन कुमार, चंदन कुमार तथा पंकज यादव समेत 15 अज्ञात लोगों को हमले का आरोपी बनाया है।

स्टेज पर चढ़ने व छेड़छाड़ करने पर हुआ बवाल

सोनूडीह के लोगों का कहना था कि आर्केस्ट्रा के दौरान गंगटी निवासी एक युवक को स्टेज पर चढ़ने से रोक देने और कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर बवाल हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़ कर डांस करने से फैलने वाली अराजकता को देखते हुए गंगटी गांव के युवक को सोनूडीह वालों ने रोक दिया। इसके पूर्व उक्त युवक ने महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था। स्टेज पर मना करने को उसने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना गंगटी में अपने समर्थन में दबंगों को बुला लिया। सभी दबंग हथियारों से लैस थे। अचानक कार्यक्रम के दौरान हमलावर की भांति हवाई फायरिंग करते हुए मंदिर की दीवार पर बम धमाका करने लगे। सोनूडीह के लोगों का यहां तक आरोप सामने आया कि गंगटी गांव के हमलावर दबंगों ने काली मां के गले में मौजूद सोने की तीन भर की चेन भी उतार ली। अचानक हुई गोलीबारी से इलाका थर्रा गया। कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।

chat bot
आपका साथी