मेयर राहत कोष से युक्ता रानी को मिले 25 हजार

संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : बेगूसराय जिले में खेल व खिलाड़ियों के संवर्धन हेतु सदैव तत्प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jan 2018 10:14 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jan 2018 10:14 PM (IST)
मेयर राहत कोष से युक्ता रानी को मिले 25 हजार
मेयर राहत कोष से युक्ता रानी को मिले 25 हजार

संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : बेगूसराय जिले में खेल व खिलाड़ियों के संवर्धन हेतु सदैव तत्पर रहने वाले बेगूसराय नगर निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद ¨सह ने बॉल बैड¨मटन खिलाड़ी बीहट इब्राहिमपुर टोला निवासी युक्ता रानी को सहयोग के लिए 25 हजार रुपये का चेक मेयर राहत कोष से दिया गया। विदित हो कि श्रीलंका में आयोजित जूनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में बीहट निवासी युक्ता रानी का चयन किया गया। वहीं दूसरी ओर युक्ता रानी को अंतरराष्ट्रीय खेल में शामिल होने के लिए पैसे की दरकार थी। ऐसी स्थिति में बेगूसराय नगर निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद ¨सह ने सहयोग के लिए अपना हाथ बढ़ाया। उन्होंने कहा, बेगूसराय की कोई भी बेटी पैसे के अभाव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने से नहीं चुकेगी। जो भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेगूसराय का नाम रोशन करेगी उसके लिए मेयर राहत कोष से मदद के लिए तैयार हैं। बीहट एफसीआइ ओपी थाना परिसर में बॉल बैड¨मटन खेल मैदान में खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने युक्ता रानी को चेक भेंट किया। इस अवसर पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव श्याम नंदन ¨सह पन्नालाल, जिला बॉल बैड¨मटन संघ के सचिव विकास कुमार, खेल शिक्षक रंधीर कुमार, प्रो. संजय गौतम, अनुराधा कुमारी आदि मौजूद थे।

विदित हो कि दिल्ली में आयोजित चयन प्रतियोगिता में बीहट इब्राहिमपुर टोला के रामानुज दास और सरिता देवी की पुत्री युक्ता रानी का चयन 15 से 20 जनवरी तक श्रीलंका में आयोजित होने वाले जूनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में किया गया। युक्ता रानी ने अपने खेल से लगातार बीहट, बेगूसराय और बिहार को गौरवान्वित करने का काम किया है। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा युक्ता रानी को खेल सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके पूर्व जूनियर नेशनल में सिल्वर मेडल और अंडर-17 नेशनल में कांस्य पदक युक्ता को मिल चुका है। युक्ता रानी के चयन पर खिलाड़ियों सहित उसके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

chat bot
आपका साथी