लाखो में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली

बेगूसराय। बुधवार को लुटेरों ने दिनदहाड़े लाखो ओपी क्षेत्र के पनसल्ला ढाला व सूरदास ढाला के बीच बाइक लूट के दौरान दवा दुकान कर्मी को गोली मार घायल कर दिया। बाइक चालक को गोली मारने के बाद लुटेरे गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी राजन सिन्हा ने घायल युवक से पूछताछ कर मामले की पड़ताल की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:12 PM (IST)
लाखो में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली
लाखो में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली

बेगूसराय। बुधवार को लुटेरों ने दिनदहाड़े लाखो ओपी क्षेत्र के पनसल्ला ढाला व सूरदास ढाला के बीच बाइक लूट के दौरान दवा दुकान कर्मी को गोली मार घायल कर दिया। बाइक चालक को गोली मारने के बाद लुटेरे गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी राजन सिन्हा ने घायल युवक से पूछताछ कर मामले की पड़ताल की है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा निवासी उमेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सुबह साढे 11 बजे इनियार गांव से बेगूसराय की ओर आ रहे थे। पनसल्ला व सूरदासा ढाला के बीच एक बाइक पर तीन की संख्या में रहे लुटेरों ने उनकी बाइक रुकवा कर चाबी खींच ली। विरोध करने पर हाथ में गोली मार घायल कर दिया और बाइक लेकर भागने के क्रम में गोलीबारी करते हुए भाग निकले। इस संबंध में लाखो ओपीध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि लुटेरों की तलाश में भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है। चाकू मारकर कर किया घायल

मटिहानी। नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर पंचायत के नागदह सिंहपुर पुनर्वास में विशो यादव के 45 वर्षीय पुत्र सुनील यादव को पड़ोसी मो. साहिल उर्फ टुन्ना ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना को लेकर घायल सुनील यादव ने नयागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पड़ोसी मो. साहिल उर्फ टुन्ना के साथ उनका विवाद चल रहा था। मंगलवार को वे गेहूं पिसाकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उसने घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके बाएं पंजरा में लगा है। शोर मचाए जाने पर लोगों को जमा होते देख मो. साहिल उर्फ टुन्ना घटनास्थल से भाग गया। थानाध्यक्ष माधव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी