आग से झुलसी महिला की मौत

बलिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 के लखमिनिया वभनटोली में शनिवार को गैस से लगी आग में झुलसी महिला सोहन ¨सह की पत्नी लीला देवी की मौत इलाज के दौरान बेगूसराय में हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 03:03 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 03:03 AM (IST)
आग से झुलसी महिला की मौत
आग से झुलसी महिला की मौत

बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 के लखमिनिया वभनटोली में शनिवार को गैस से लगी आग में झुलसी महिला सोहन ¨सह की पत्नी लीला देवी की मौत इलाज के दौरान बेगूसराय में हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। झुलसे चार लोगों का इलाज बेगूसराय में चल रहा है। बताते चलें कि शनिवार को खाना बनाने के क्रम में गैस सि¨लडर में आग लग गई थी। इस घटना में पांच लोग झुलस गए थे। जबकि लाखों रुपये का सामान जल गया था। इस घटना में एक महिला लीला देवी की मौत हो गई। मौत की खबर गांव में मिलते ही माहौल गमगीन हो गया। परिवार के सदस्यों का रो रोकर हाल बेहाल है।

chat bot
आपका साथी