परेशानी

बेगूसराय। नावकोठी में सर्वे पदाधिकारी के नहीं आने से किसानों के कागजात की जानकारी होने

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jun 2016 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2016 06:59 PM (IST)
परेशानी

बेगूसराय। नावकोठी में सर्वे पदाधिकारी के नहीं आने से किसानों के कागजात की जानकारी होने में कठिनाई हो रही है। अंचल के सर्वे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी आज तक न तो कभी क्षेत्र भ्रमण किए हैं और न ही कभी शिविर में बैठते हैं। किसानों को सर्वे से संबंधित किसी भी प्रकार के कागजात की जानकारी नहीं हो पाती है। अंचल के सभी पंचायतों में भू मापी का काम सर्वे अमीन के द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कागजात एवं नियम कायदे की जानकारी सर्वे अमीन नहीं दे पाते हैं। क्षेत्र के किसान सर्वे के वरिष्ठ पदाधिकारी से अंचल में सर्वे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी