बच्चा चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

बेगूसराय लोहियानगर पुलिस ने ओपी क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ला से गुरूवार की रात बच्चा चोर गिरोह की 2 महिला और 1 पुरूष को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 12:26 AM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 06:10 AM (IST)
बच्चा चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
बच्चा चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

बेगूसराय : लोहियानगर पुलिस ने ओपी क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ला से गुरूवार की रात बच्चा चोर गिरोह की 2 महिला और 1 पुरूष को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ओपीध्यक्ष राम प्रताप पासवान ने बताया कि पहाड़चक निवासी नवीन कुमार ने बीते दिनों आवेदन देकर बलिया निवासी रिकू देवी को अपनी पत्नी को बहला-फुसला कर अपहरण करने और देह व्यापार के धंघे के लिए अन्यत्र बेचने की बात कहकर प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी बलिया थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया निवासी देवनंदन राय की पत्नी को उसके लोहियानगर नगर स्थित किराए के मकान से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान और उसके मोबाइल डिटेल के आधार पर लोहियानगर में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया। दर्ज प्राथमिकी की जांच के दौरान सूचक, कथित अपहृता और रिकू देवी तीनों बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने के साक्ष्य मिलने लगे। ओपीध्यक्ष ने बताया कि मुफसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ चक निवासी नवीन कुमार, उसकी पत्नी खुशबु देवी व तेघड़ा थाना क्षेत्र के मकर टोला निवासी रामबालक यादव की पत्नी सुधा उर्फ प्रियंका को 11माह के एक बच्चे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बच्चा किसका है यह सवाल अब तक अनसुलझा ही है। पहाड़पुर निवासी निवासी नवीन कुमार की पत्नी खुशबू जहां बच्चे को अपना बता रही है वहीं सुधा देवी भी बच्चे पर अपना दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे की मां की तलाश की जगह तीनों को बच्चा चोर गिरोह को सदस्य घोषित कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी