किसानों ने सब्जी सड़क पर फेंक किया प्रदर्शन

जिले के किसानों ने कर्ज माफी की मांग को लेकर रविवार को खुद से उगाई सब्जियों को सड़क पर फेंककर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 03:04 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 03:04 AM (IST)
किसानों ने सब्जी सड़क पर फेंक किया प्रदर्शन
किसानों ने सब्जी सड़क पर फेंक किया प्रदर्शन

बेगूसराय। जिले के किसानों ने कर्ज माफी की मांग को लेकर रविवार को खुद से उगाई सब्जियों को सड़क पर फेंककर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में किसानों का साथ फ्रेंडस आफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने दिया। इससे पूर्व किसानों ने फ्रेंडस आफ आनंद के जिला कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ट्रैफिक चौक पहुंचा। जहां किसानों ने अपने खेत में खुद से उगाई गई सब्जियों को सड़क पर फेंक नारेबाजी करने लगे। किसानों ने सरकार से कर्ज माफी की दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। ट्रैफिक चौक पर शशिकांत ¨सह की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए शशिकांत ¨सह ने कहा कि सरकार किसानों की पूरी तरह से उपेक्षा कर रही है। जमीन सर्वे के नाम पर लूट मची हुई है। सर्वे के नाम पर किसानों का भयादोहन कर उनसे उनसे रुपये की वसूली की जाती है। इसे रोकने की दिशा में सरकार की ओर से कोई पहल ²ष्टिगोचर प्रतीत नहीं होती है। जब उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब जैसे राज्यों में किसानों की कर्जमाफी हुई है तो बिहार के किसानों की कर्ज माफी क्यों नहीं हो रही है। ऋण लेकर किसान खेती करते हैं। जितनी लागत उनको खेती में आती है। उससे कम कीमत पर उन्हें अपनी फसल को बाजार में बेचने पर मजबूर होना पड़ता है। सभा को संबोधित करते हुए संयोजक रमन शार्दुल और धनंजय कुमार ने कहा कि कावर क्षेत्र के किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। उनकी फसल योग्य भूमि को जो उनकी रोजी-रोटी थी। कावर झील के नाम पर अधिकृत कर लिया गया है। सरकार को पहल करके झील के क्षेत्र को फिर से चिन्हित कर बचे हुए क्षेत्र को खेती करने के लिए मुक्त कर देना चाहिए।मौके पर विष्णु सदा, कुणाल कुमार, प्रियांशु कुमार, सुरेश सदा, शबनम देवी, सरिता देवी, अनिल महतो, कमलेश्वरी महतो, प्रदीप, भुवन महतो, विनोद, पंडित भूषण ¨सह, मनोज ¨सह, विपिन ¨सह, अर¨वद ¨सह, डोमन पंडित, अटर्नी देवी, शशि कला देवी, बबीता देवी, नूतन देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी