बेगूसराय में लुटेरों ने डंडा दिखा किया रुकने का इशारा, नहीं मानी बात तो मार दी गोली Begusarai News

बेगूसराय में गुरुवार की रात लूट का प्रयास विफल होने पर बाइक सवार अपराधियों ने इंटेक्स कंपनी के मैकेनिक को गोली मार दी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 28 Dec 2019 10:47 AM (IST) Updated:Sat, 28 Dec 2019 10:47 AM (IST)
बेगूसराय में लुटेरों ने डंडा दिखा किया रुकने का इशारा, नहीं मानी बात तो मार दी गोली Begusarai News
बेगूसराय में लुटेरों ने डंडा दिखा किया रुकने का इशारा, नहीं मानी बात तो मार दी गोली Begusarai News

बेगूसराय, जेएनएन। जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बलिया थाना क्षेत्र के एनएच पर जानीपुर गांव के पास गुरुवार की रात लूट का प्रयास विफल होने पर बाइक सवार बदमाशों ने इंटेक्स कंपनी के मैकेनिक को गोली मार दी। बाएं कंधे में गोली लगने के बाद युवक घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर स्थित बाबा होटल आकर लोगों से स्वजनों को जानकारी देने की बात कह बेहोश हो गया।

प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर

स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए बलिया पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया मौलानाचक निवासी रामप्रताप शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। युवक की हालत खतरे से बाहर है।

मारी दो गोली, एक गंधे पर लगी

युवक इंटेक्स कंपनी के लोहियानगर स्थित सर्विस सेंटर में मैकेनिक है। सर्विस सेंटर के कॉल पर ही वह खगडिय़ा में टीवी इंस्टाल करने गया था। लौटने के क्रम में जानीपुर गांव के समीप स्थित एक नर्सरी के पास बाइक पर दो लुटेरे बैठे थे वहीं एक लुटेरा हाथ में डंडा लिए सड़क किनारे खड़ा था। लुटेरों ने डंडे के इशारे से रुकने का इशारा किया, लेकिन सुनसान जगह होने के कारण बाइक नहीं रोकी। बाइक नहीं रोकने पर लुटेरे ने पीछे से दो गोली चलाई। एक गोली उसके बाएं कंधे में लग गई।

पर्स और मोबाइल का नहीं चला पता

प्रभारी बलिया डीएसपी सह मुख्यालय डीएसपी कुंदन कुमार ने कल्पना नर्सिंग होम पहुंच घायल के स्वजनों से पूछताछ की है। वहीं नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने घायल के पिता शर्मा का फर्द बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज किए जाने को बलिया थाना भेज दिया है। उन्होंने लूट में विफल होने पर लुटेरों द्वारा गोली मारने की बात कही है। घायल का पर्स व मोबाइल गायब होने की बात स्वजनों ने बताई है।

chat bot
आपका साथी