शास्त्रीय संगीत से गूंजता रहा मंसूरचक का तेमुहां गांव

बेगूसराय। मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र का तेमुहां गांव शास्त्रीय व सुगम संगीत के तरानों से गूंज उठा। संगीत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 06:08 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 06:08 PM (IST)
शास्त्रीय संगीत से गूंजता रहा मंसूरचक का तेमुहां गांव
शास्त्रीय संगीत से गूंजता रहा मंसूरचक का तेमुहां गांव

बेगूसराय। मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र का तेमुहां गांव शास्त्रीय व सुगम संगीत के तरानों से गूंज उठा। संगीत के ग्वालियर घराने से ताल्लुकात रखने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध संगीतकार पंडित रामप्रीत शर्मा ने अपने गुरु स्व. बाबू विलट ¨सह एवं पिता स्व. रामावतार शर्मा की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घटान फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह मुखिया सुधीर कुमार मुन्ना, कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुखिया भोला शर्मा, संगीतकार राम नरेश राय, बलभद्र झा, सीताराम शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित रामप्रीत शर्मा ने की। जबकि संचालन वरिष्ठ कलाकार अंजनी कुमार सिन्हा ने किया।

मौके पर रामप्रीत शर्मा के दर्जनों शिष्यों ने अपनी गायन से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत रामप्रीत शर्मा, दिलीप शर्मा, संगीत कुमार शर्मा ÞगोपालÞ एवं सीताराम झा द्वारा संयुक्त रूप से मंगलाचरण में जुगलबंदी से हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक शास्त्रीय एवं सुगम संगीत के कलाकारों ने समां बांध दिया। अमरकांत चौधरी के पखावज वादन एवं कमल पांडे की सारंगी वादन ने श्रोताओं को आकर्षित किया। वहीं कुमारी चांदनी एवं प्रिया श्रीवास्तव के कत्थक नृत्य को देख लोग वाहवाह कर उठे। दरभंगा रेडियो स्टेशन के निदेशक उमाकांत झा ने कई रागों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत से परिचय कराया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में श्रीराम शर्मा, कृष्णमोहन, मंजय कुमार, मुन्ना कुमार, पुष्कर कुमार,अंकिता कुमारी, राम प्रवेश, मुरारी कुमार, चंद्रकांत कुमार, पंकज कुमार, संभव आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी