बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया हैबतपुर के समीप बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से शुक्रवार की शाम को पुलिस ने एक अज्ञात करीब 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:55 PM (IST)
बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव
बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव

बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया हैबतपुर के समीप बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से शुक्रवार की शाम को पुलिस ने एक अज्ञात करीब 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया है। उसके गले में फंदे का निशान है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों की मानें तो उक्त किशोरी की गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को नदी किनारे फेंक दिया गया है। किशोरी गुलाबी रंग का समीज एवं सलवार पहन रखी है। इस बाबत एएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त होने के बाद ही घटना के मूल कारणों का पता चल पाएगा।

chat bot
आपका साथी