पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की न्यायालय में पेशी

बेगूसराय। आ‌र्म्स एक्ट मामले में जेल में बंद राज्य की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा व उनके पति

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 04:48 PM (IST)
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की न्यायालय में पेशी
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की न्यायालय में पेशी

बेगूसराय। आ‌र्म्स एक्ट मामले में जेल में बंद राज्य की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा व उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को शनिवार को पेशी के लिए मंडल कारा, बेगूसराय से मंझौल न्यायालय लाया गया। दोनों की पेशी होने के बाद प्रभारी एसीजेएम धीरेन्द्र कुमार राय ने अगली पेशी के लिए 15 फरवरी की तिथि मुकर्रर कर दी। इससे पहले पूर्व मंत्री को पेशी के लिए मंडल कारा की वैन संख्या बीआर 09 पीए 1461 से दिन के 12 बजकर 05 मिनट पर लाया गया। पेशी के बाद दोनों को वापस मंडल कारा भेज दिया गया। ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री व उनके पति पर सीबीआई डीएसपी के आवेदन पर चेरिया बरियारपुर थाना में कांड संख्या 143/18 के तहत मामला दर्ज कराया था। 29 अक्टूबर 2018 को पूर्व मंत्री के पति ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद 20 नवंबर 2018 को पूर्व मंत्री ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। तभी से दोनों पति-पत्नी जेल में बंद हैं।

chat bot
आपका साथी