मनचले ने पिस्तौल सटाकर नाबालिग का किया अपहरण

बेगूसराय। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के फुलवड़िया पंचायत तीन में चार मनचले युवकों द्वारा कनपट्टी में पिस्त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 06:22 PM (IST)
मनचले ने पिस्तौल सटाकर नाबालिग का किया अपहरण
मनचले ने पिस्तौल सटाकर नाबालिग का किया अपहरण

बेगूसराय। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के फुलवड़िया पंचायत तीन में चार मनचले युवकों द्वारा कनपट्टी में पिस्तौल सटाकर एक नाबालिग का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध लड़की के पिता फुलवड़िया पंचायत तीन वार्ड संख्या 12 निवासी राजेंद्र साह ने फुलवड़िया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि विगत 12 सितंबर की संध्या सात बजे उसकी पुत्री निकिता कुमारी बाजार से घर आ रही थी। इसी दौरान उक्त पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच निवासी मो. मोनू, मो. सोनू, मो. राजा, मो. रशीद सहित पांच-सात अज्ञात लोगों ने उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर गाड़ी से लेकर फरार हो गया। पुलिस को दिए गए आवेदन में उसने बताया कि जिस समय उसकी बेटी का अपहरण कर ले जा रहा था। उस समय उसकी बेटी चिल्लाई। घर से बाहर निकल कर देखा तो मो. मोनू उसकी बेटी के कनपट्टी में पिस्तौल सटाये हुए था। बचाने की कोशिश की तो मो. सोनू गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मो. राजा ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए तेज हथियार से दोनों (पति/पत्नी) पर जानलेवा हमला किया। वे दोनों किसी तरह अपनी जान बचा लिए। परंतु, मनचले युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया।

chat bot
आपका साथी