चार पूर्व पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज

बेगूसराय। बलिया प्रखंड के चार पूर्व पंचयात सचिवों पर अलग-अलग आवेदन देकर बलिया थाना में प्राथमिक

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 02:54 AM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 02:54 AM (IST)
चार पूर्व पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज

बेगूसराय। बलिया प्रखंड के चार पूर्व पंचयात सचिवों पर अलग-अलग आवेदन देकर बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें सभी पंचायत सचिवों ने पूर्व पंचयात सचिवों पर आरोप लगाया कि पंचायत शिक्षक नियोजन से संबंधित कागजात नहीं उपलब्ध कराया और प्रभार भी नहीं दिया। अपने आवेदन को बीडीओ मनोज पासवान एवं एसडीओ ब्रजकिशोर चौधरी को भी दिया। अधिकारियों के आदेश पर पंचयात सचिवों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पोखरिया पंचायत के सचिव शंकर मोची ने कांड संख्या 167/16 दर्ज कराई। जिसमें आरोपी पूर्व पंचयात सचिव फुलेश्वर यादव को बनाया। वहीं ताजपुर पंचायत के पंचयात सचिव अनिल कुमार ने कांड संख्या 168/16 दर्ज कराया। जिसमें आरोपी पूर्व पंचायत सचिव रामपदारथ पासवान को बनाया। वहीं पहाड़पुर एवं परमानंदपुर के पंचायत सचिव जितेंद्र झा ने कांड संख्या 169/16, 170/16 दर्ज कराया। जिसमें पूर्व पंचायत सचिव रामनंदन पासवान व रामपदारथ पासवान को आरोपी बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी