बरौनी स्टेशन पर छठ के बाद रेलयात्रियों की बढ़ी भीड़

संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय) : दीपावली एवं छठ-पर्व संपन्न होते ही अपने-अपने गंतव्य को जानेवाले न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Oct 2017 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 28 Oct 2017 07:40 PM (IST)
बरौनी स्टेशन पर छठ के बाद रेलयात्रियों की बढ़ी भीड़
बरौनी स्टेशन पर छठ के बाद रेलयात्रियों की बढ़ी भीड़

संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय) : दीपावली एवं छठ-पर्व संपन्न होते ही अपने-अपने गंतव्य को जानेवाले नौकरी पेशा वाले रेलयात्रियों की भीड़ बरौनी जंक्शन पर काफी बढ़ गई है। खासकर नई दिल्ली, गुवाहाटी, हावड़ा, बंगलोर, रांची, मुम्बई आदि स्थानों के लिए जाने वाले रेलयात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। रेल प्रशासन द्वारा रेलयात्रियों को इस भीड़ से निजात दिलाने के लिए दर्जन भर पूजा स्पेशल ट्रेन चला है। बावजूद इसके रेलयात्रियों की इस भीड़ के सामने ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। ट्रेन में आरक्षण नहीं मिलने के कारण नौकरीपेशा व छात्रों को सामान्य बोगी में ही खड़े-खड़े यात्रा करने के लिए विवश हैं। भीड़ का यह आलम है कि सामान्य बोगी को कौन कहे, स्लीपर एवं वातानुकूलित बोगी में भी खड़े होने तक की भी जगह नहीं मिल पा रही है। सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन एवं अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में अत्यधिक भीड़ रहने के कारण मजदूर वर्ग के रेलयात्री सीट नहीँ मिलने पर ट्रेन के शौचालय में ही बैठकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। जबकि उनकी इस मजबूरी के कारण उक्त बोगी में यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ती है। खासकर जब उन्हें शौचालय आदि जाना पड़े तो, भला इसका अंदाजा सहज ही किया जा सकता है। सुबह से ही आरक्षण काउन्टर एवं बु¨कग काउंटरों पर रेलयात्रियों की लम्बी-लम्बी कतारें देखी जाती है।

chat bot
आपका साथी