अभ्यास वर्ग में भाग लेंगे ढ़ाई सौ प्रतिनिधि

बेगूसराय : आगामी 29 जुलाई से 31 जुलाई तक तेघड़ा में आयोजित विश्वविद्यालय अभ्यास वर्ग में दरभंगा,

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 07:56 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 07:56 PM (IST)
अभ्यास वर्ग में भाग लेंगे ढ़ाई सौ प्रतिनिधि

बेगूसराय : आगामी 29 जुलाई से 31 जुलाई तक तेघड़ा में आयोजित विश्वविद्यालय अभ्यास वर्ग में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय के लगभग 250 छात्र प्रतिनिधि भाग लेंगे। उक्त जानकारी अभाविप के प्रदेश सह मंत्री अजीत चौधरी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविनाश कुमार मिश्र ने मंगलवार की संध्या तेघड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। कहा, इसमें तीन दिनों तक छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यास वर्ग में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अराजकता पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। वहीं जिला प्रमुख विजेंद्र कुमार, नगर मंत्री मि¨लद्र कुमार ने कहा, उक्त अभ्यास वर्ग में छात्र प्रतिनिधि को राष्ट्रीय मंत्री निखिल रंजन, प्रांत सह संगठन मंत्री अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश मंत्री भरत ¨सह जोशी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंदन कुमार का मार्गदर्शन मिलेगा। इस अभ्यास वर्ग की सफलता के लिए कार्यकर्ता रातदिन एक कर जुट गए हैं। साथ ही उक्त वर्ग में जिले की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार हो, इसके लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर नगर सह मंत्री आलोक कुमार, राहुल कुमार, नगर मंत्री अनंत कुमार, राजकुमार छोटू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी