प्रशासनिक स्तर पर मतगणना की तैयारी पूरी

(बेगूसराय) : प्रखंड मुख्यालय में पंचायत चुनाव के मतगणना की तैयारी प्रशासन की ओर से पूरी कर

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 06:35 PM (IST)
प्रशासनिक स्तर पर मतगणना की तैयारी पूरी

(बेगूसराय) : प्रखंड मुख्यालय में पंचायत चुनाव के मतगणना की तैयारी प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। अयोध्या प्रसाद ¨सह उच्च विद्यालय नावकोठी के हॉल में वज्रगृह बनाया गया है। इसकी देखरेख के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा बल को लगाया गया है। मतगणना के लिए दो हॉल में 18 टेबुल लगाए जाएंगे। मतगणना पर नजर रखने के लिए आरओ एवं एसआरओ का भी अलग-अलग टेबुल लगाया गया है। आरओ के टेबुल पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार, एआरओ की टेबुल पर प्रसार पदाधिकारी अर¨वद कुमार ¨सह, बीसीओ राजेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एबी लकी, एमओ उषा किरण को लगाया गया है। जिला द्वार प्रतिनियुक्त सौ गणना अभिकर्ता बनाया गया है। जो गणना का काम करेंगे। मुखिया सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार मतगणना में स्वयं एवं एक सहायक के साथ भाग ले सकते हैं। अगर अभ्यर्थी स्वयं मतगणना में भाग लेना चाहते हैं तो स्वयं के बदले एक सहायक को चुनाव आयोग द्वारा बना आई कार्ड के साथ हॉल में भेजा जा सकता है। यही बात जिला पार्षद उम्मीदवार पर लागू होगा। वार्ड सदस्य एवं वार्ड पंच स्वयं या बदले में एक व्यक्ति को चुनाव आयोग द्वारा बने आई कार्ड के साथ मतगणना में भाग लेने के लिए भेज सकते हैं।

chat bot
आपका साथी