अर्जुन प्रसाद बने फेयर प्राइस डीलर संघ के अध्यक्ष

बेगूसराय। प्रखंड व्यपार मंडल भवन परिसर में मंगलवार को प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुक

By Edited By: Publish:Wed, 21 Sep 2016 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 21 Sep 2016 05:17 PM (IST)
अर्जुन प्रसाद बने फेयर प्राइस डीलर संघ के अध्यक्ष

बेगूसराय। प्रखंड व्यपार मंडल भवन परिसर में मंगलवार को प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता डीलर संघ के जिलाध्यक्ष गंगाधर झा ने की। इस अवसर पर प्रखंड डीलर संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर अर्जुन प्रसाद यादव चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ¨सह, सचिव पंकज कुमार ¨सह, संयुक्त सचिव त्रिवेणी प्रसाद यादव, संगठन मंत्री नवीन कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष नरेश कुमार बनाए गए हैं। जबकि जिला प्रतिनिधि अरुण कुमार को बनाया गया। चुनाव के उपरांत वक्ताओं ने संगठन की मजबूती कायम रखने एवं डीलरों की परेशानी के समाधान को तत्पर रहने का पाठ पढ़ाया गया। बैठक को जिलाध्यक्ष गंगाधर झा, जिला सचिव विनय कुमार ¨सह, जिला संगठन मंत्री टुनटुन ¨सह, बलिया प्रखंड अध्यक्ष रामानुज राय, डंडारी प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी