Bihar Politics: बेगूसराय में गिरिराज का नीतीश-तेजस्‍वी पर हमला, बोले- बिहार में चल रही चाचा-भतीजा की गलबहियां सरकार

Bihar Politics बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज ने नीतीश कुमार एवं तेजस्‍वी यादव पर हमला किया। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में दोनों चाचा-भतीजा की गलबहियां सरकार चल रही है। गिरिराज सिंह ने ये बातें बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शाम्हो में कहीं।

By Shashi Shekhar RayEdited By: Publish:Sat, 03 Sep 2022 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 04 Sep 2022 01:10 PM (IST)
Bihar Politics: बेगूसराय में गिरिराज का नीतीश-तेजस्‍वी पर हमला, बोले- बिहार में चल रही चाचा-भतीजा की गलबहियां सरकार
बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित शाम्हो का जायजा लेते मंत्री गिरिराज सिंह। तस्‍वीर: जागरण।

संवाद सूत्र, शाम्हो (बेगूसराय)। Bihar Flood : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शाम्हो में लोगों का हालचाल जानने शनिवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर हमला बोला। शाम्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में उन्होंने कहा बिहार में गलबहियां सरकार बनने के बाद चाचा मुख्यमंत्री और भतीजा उपमुख्यमंत्री हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राघोपुर बाढ़ देखने गए तो उन्हें शाम्हो भी आना चाहिए। यहां भी बिहार के ही लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिला के प्रभारी सह विधि मंत्री भी आए तो बेगूसराय से ही लौट गए। सांसद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और यह भेदभाव नहीं होना चाहिए।

माटर बोट से शाम्हो पहुंचे, बाढ़ प्रभावित लोगों से रूबरू हुए

बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से सूर्यगढ़ा पहुंचे। सूर्यगढ़ा पुल के पास से वे एसडीआरएफ के मोटर बोट से शाम्हो पहुंचे और शाम्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में जमा बाढ़ प्रभावित लोगों से रूबरू हुए। लोगों ने सीओ प्रभात कुमार के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा इनकी बाढ़ पूर्व की तैयारियां निरर्थक साबित हो रही है। लोगों को न ही नाव मिल पाई है, न सामुदायिक किचन का लाभ मिला है। पशुपालकों को पशुओं के लिए चारा भी नहीं मिल पा रहा है।

उचित व्यवस्था नहीं होने पर मंत्री ने दी धरने की चेतावनी

मौके से मंत्री ने डीएम रोशन कुशवाहा से मोबाइल पर बात की तो डीएम ने बताया कि सीओ प्रभात कुमार की जगह बीडीओ नौशाद आलम सिद्दिकी कमान संभालेंगे। केंद्रीय मंत्री ने सारी व्यवस्था नहीं मिलने पर धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी। विधानपरिषद सर्वेश सिंह और गिरिराज सिंह ने आश्वासन दिया कि सामुदायिक किचन शाम्हो में ही चिन्हित की गई जगहों पर ही चलेगी। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह प्लस टू विद्यालय शाम्हो के खेल मैदान को ऊंचा किया जाएगा, ताकि बाढ़ के समय सूर्यगढ़ा की जगह शाम्हो में ही सामुदायिक किचन चलाई जा सके।

गिरिराज ने प्रभावित गांवों का जल मार्ग से लिया जायजा

यहां से निकलकर केंद्रीय मंत्री बाढ़ प्रभावित गांव सरलाही, टोटहा, सोनवर्षा, कुरहा, लधौना, बिजुलिया, अकबरपुर पुरानी डीह, जगनसैदपुर आदि गांव का जल मार्ग से जायजा लिया और कहा कि शाम्हो की स्थिति बाढ़ से दयनीय हो चुकी है। इस दौरान प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, जिला पार्षद अमित कुमार, अकबरपुर बरारी पंचायत के मुखिया कन्हैया कुमार उर्फ टन्नू, सलहा सैदपुर बरारी पंचायत संख्या दो के मुखिया प्रतिनिधि नूनू सिंह, उप प्रमुख पति राजेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य रवीश भारद्वाज आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी