राहुल गांधी की छवि खराब करने में भाजपा ने गुजार दिए चार साल

कांग्रेस की थोड़ी सी चूक के कारण जनता ने भाजपा को सत्ता की चाभी सौंपी। परंतु, भाजपा सरकार देश के विक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 05:59 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 05:59 PM (IST)
राहुल गांधी की छवि खराब करने में भाजपा ने गुजार दिए चार साल
राहुल गांधी की छवि खराब करने में भाजपा ने गुजार दिए चार साल

कांग्रेस की थोड़ी सी चूक के कारण जनता ने भाजपा को सत्ता की चाभी सौंपी। परंतु, भाजपा सरकार देश के विकास पर ध्यान देने के बजाए अपनी पूरी ताकत राहुल गांधी और कांग्रेस की छवि खराब करने पर लगी रही। मगर उसके बाद भी न तो राहुल गांधी और न ही कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। उक्त बातें बुधवार को जिला कांग्रेस भवन में आयोजित राहुल गांधी के 48वें जन्मदिवस समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अर्जुन ¨सह ने कहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए राष्ट्र सर्वोपरी है। आज तक के इतिहास में देश के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां कांग्रेसियों ने ही दी है और देते रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता के सामने झूठ नहीं बोलते। परंतु, भाजपा नेताओं की बात तो दूर देश के प्रधानसेवक तक जनता के सामने रोज झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। अब जनता सबकुछ समझ चुकी है, इसका जवाब 2019 में देने को तैयार है। इस अवसर पर पार्टी नेता डॉ. रजनीश कुमार, सच्चिदानंद ¨सह, रत्नेश कुमार टुल्लू, मो. कुद्दूस समेत अन्य भी मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर जीडी कॉलेज में एनएसयूआइ द्वारा राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। एनएसयूआइ के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कॉलेज के कॉलेज प्रभारी प्राचार्य प्रो. कमलेश ¨सह ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्र के सम्मान से लवरेज व्यक्तित्व के इंसान हैं। वर्तमान दौर में उग्रवादी विचारधारा को प्रधानता दी जा रही है, जिससे देश में आज अनेकानेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। सभा को पूर्व प्रध्यापक डॉ. विजय मोहन प्रसाद ¨सह,जिला सचिव राहुल कुमार, मीडिया कोडिनेटर अभिषेक कुमार, जिला सचिव मो. फैयाज रिजवी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ओमप्रकाश, विवेक कुमार, रतन कुमार, सज्जन कुमार, सपना कुमारी, गुड़िया कुमारी, दीपक कुमार, मो रियाज, नसीम राजा, शबनम खातून आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी