मानसून के दस्तक के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग त्रस्त

बेगूसराय। यहां मानसून के प्रवेश करने के बाद भी मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है। आमजन

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 06:49 PM (IST)
मानसून के दस्तक के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग त्रस्त

बेगूसराय। यहां मानसून के प्रवेश करने के बाद भी मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है। आमजन इस उमस भरी गर्मी से त्रस्त हैं। छिटपुट उमड़ते घुमड़ते बादल तो दिखते हैं लेकिन, गर्मी से राहत दिलाने वाली वर्षा अबतक नहीं हो पाई है। परिणाम स्वरूप सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। इसका असर बाजार एवं परिवहन व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। लगन का समय समाप्त हो जाने के कारण पहले से ही बाजार में लोगों की आवाजाही कम हो चुकी थी। ऊपर से इस गर्मी ने तो बाजार को झकझोर कर ही रख दिया है। इस भीषण गर्मी से दिनभर विद्यालय में रहने बाले छोटे छोटे बच्चों को वहां पढ़ने एवं विद्यालय जाने आने में सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गर्मी के कारण हालांकि विद्यालयों में उपस्थिति भी प्रभावित है। विभिन्न कार्यालयों में भी बाबू से लेकर अधिकारी तक की उपस्थिति प्रभावित दिखती है। उमस भरी गर्मी से लोगों की हालत का अंदाजा लगाया इस बात से जा सकता है कि बिजली के गुल होते ही आमजन अपने घर व कार्यालय के कर्मी अपने दफ्तर को छोड़ बाहर टहलने को विवश हो जाते हैं। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय स्थित कई कार्यालयों के सामने देखने को मिला। कर्मियों ने बेबाक शब्दों में कहा कि जान बचेगी तभी तो ड्यूटी कर पाएंगे। वाहन चालक राम पुकार महतो ने बताया कि गर्मी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की आवक कम हो गई है। जिससे बीते एक माह से कमाई आधी हो गई है।

chat bot
आपका साथी