'गरीबों की लड़ाई जारी रहेगी'

संवाद सूत्र, नावकोठी : भाकपा का 7वां शाखा सम्मेलन उगनदेव पासवान नगर रजाकपुर में संपन्न हुआ। पूर्व शा

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 03:12 AM (IST)
'गरीबों की लड़ाई जारी रहेगी'

संवाद सूत्र, नावकोठी : भाकपा का 7वां शाखा सम्मेलन उगनदेव पासवान नगर रजाकपुर में संपन्न हुआ। पूर्व शाखा मंत्री राम सागर सिंह ने झंडोत्तोलन किया। सम्मेलन का उद्घाटन अनिल कुमार अंजान ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंजान ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी गरीबों के लिए सदा लड़ाई लड़ती आई है। बोले, मा‌र्क्स और लेनिन के सिद्धांतों को दुनिया ने स्वीकार किया है। कहा, जन समस्याओं को लेकर भाकपा आंदोलन करती रहेगी। सर्वसम्मति से जितेंद्र कुमार को शाखा मंत्री चुना गया। जबकि सहायक सचिव शिव शंकर यादव को चुना गया। सम्मेलन को गणेश महतो, महेश्वर पासवान, सरपंच चंदन महतो, चंदन रजक, शिव शंकर राय आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी