शहर में ऊर्जा संरक्षण का उड़ रहा मजाक

बांका। सरकार ऊर्जा संरक्षण के लिए अभियान चला रही है। केंद्र सरकार इसके लिए उजाला योजना के तहत एलईडी बल्ब का वितरण कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 10:30 PM (IST)
शहर में ऊर्जा संरक्षण का उड़ रहा मजाक
शहर में ऊर्जा संरक्षण का उड़ रहा मजाक

बांका। सरकार ऊर्जा संरक्षण के लिए अभियान चला रही है। केंद्र सरकार इसके लिए उजाला योजना के तहत एलईडी बल्ब का वितरण कर रही है। डाकघरों से लेकर सीएससी सेंटरों तक में इसकी बिक्री हो रही है। लेकिन शहर में लगा मास्क लाइट दिन के उजाले में भी जला रहता है। इसका ताजा नमूना नयाटोला मोड़ सहित अन्य चौक पर लगा मास्क लाइट दिन के उजाले में भी स्वीच के खराबी के कारण जला रहता है। जबकि शहर का हृदय स्थली गांधी चौक पर लगा मास्क लाइट पिछले एक सप्ताह से खराब है। इस पर न ही विभाग की नजर गई है, न ही स्थानीय प्रशासन की। जबकि दो दिन पूर्व डिप्टी सीएम के आने को लेकर शहर के सभी रास्तों तथा सड़कों की मरम्मत कराई गई थी। लेकिन उस वक्त भी इस मास्क लाइट पर किसी की नजर नही गई। इसके लिए लोजपा नेता परितोष पारस ने विभाग से इसकी शिकायत की थी। लेकिन उनके बात का विभाग पर कोई असर नहीं हुआ। जबकि आसपास के दुकानदारों की मानें तो मास्क लाइट खराब होने से काफी दिक्कत होती है। इधर, नप सूत्रों ने बताया कि इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी