13 बड़े बकाएदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एक को जेल

बांका। जिले में लंबे समय से 13 ऋण धारकों पर एक करोड़ दो लाख 51 हजार का ऋण बकाया है। जिन्हें कई नोटिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 09:59 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 09:59 PM (IST)
13 बड़े बकाएदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एक को जेल
13 बड़े बकाएदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एक को जेल

बांका। जिले में लंबे समय से 13 ऋण धारकों पर एक करोड़ दो लाख 51 हजार का ऋण बकाया है। जिन्हें कई नोटिस जारी कर ऋण की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए। बावजूद ऋण की राशि जमा नहीं करने पर 2018 में इन बकाएदारों की सूची जारी करते हुए उसके खिलाफ निलाम पत्र दायर किया गया है। जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए संबंधित थाने को गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। जिसकी गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को परिवहन विभाग के जुर्माने की राशि एक लाख 15 हजार जमा नहीं करने पर शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी रामजी साह को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसने समझौता के तहत 40 हजार रुपये जमा करने पर उसे तीन माह के अंदर शेष राशि जमा कराने के अल्टीमेटम पर छोड़ दिया गया। वहीं, बाराहाट पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के सात लाख 94 हजार ऋण की राशि जमा नहीं करने वाले राधानगर निवासी महेंद्र यादव एवं इसी बैंक के छह लाख 55 हजार के बकाएदार बाराहाट के रविकांत झा को गिरफ्तार कर निलाम पत्र शाखा के हवाले कर दिया। जहां महेंद्र ने बकाए ऋण की सारी राशि जमा कर मुक्त हो गए। जबकि रविकांत के मामले में तीन लाख 50 हजार पर समझौता हुआ। जिसने मौके पर ही 50 हजार रुपये जमा करा दिए। बकाए राशि जमा करने के लिए उसे तीन महीने का वक्त दिया गया है। इधर, अमरपुर पुलिस ने बिहार ग्रामीण बैंक के नौ लाख 34 हजार ऋण के बकाएदार अमरपुर थाना क्षेत्र के गालीमपुर गांव निवासी पंकज कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। जिसका मसला समझौते के तहत भी नहीं निपटने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। निलाम पत्र पदाधिकारी सह डीटीओ अरिवंद मंडल ने बताया कि जिले में 13 बड़े बकाएदारों पर निलाम पत्र दायर करते हुए उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। जिनसे राशि की वसूली नहीं होने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तारी में पंजवारा थानाध्यक्ष विमल कुमार, बाराहाट पुलिस सहित अन्य जवान थे।

chat bot
आपका साथी