सदानंद का रजौन में भव्य स्वागत

बांका। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह कहलगांव विधायक सदानंद ¨सह बांका से वापस लौटने के क्रम में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ¨सह की अगुवाई में स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 09:31 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:31 PM (IST)
सदानंद का रजौन में भव्य स्वागत
सदानंद का रजौन में भव्य स्वागत

बांका। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह कहलगांव विधायक सदानंद ¨सह बांका से वापस लौटने के क्रम में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ¨सह की अगुवाई में स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक ने प्रखंड के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को 23 नवंबर को आयोजित भागलपुर के प्रमंडलीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा इस सम्मेलन में बिहार के सभी विधायक सांसद पार्टी के डेलीगेट भाग ले रहे हैं। उन्होंने प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं को नए सिरे से संगठन को मजबूत करने की भी अपील की। इस मौके पर राजद जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष लालमोहन ¨सह चंद्रवंशी, मंदारेश्वर कुमार मंटू, प्रो. सुनील कुमार चौधरी, प्रो नरेश झा, देवनंदन श्रीवास्तव, मोहम्मद अब्दुल रहमान, विजय प्रसाद ¨सह, मनोज कुमार ¨सह, उमाकांत हरिजन के अलावा बाजार के डॉ. विनय कुमार ¨सह, बिपिन बिहारी श्रीवास्तव आदि थे। इसके बाद वे रजौन प्रखंड स्थित अपने ननिहाल खैरा गांव भी पहुंचे। वहां परिजनों से मिल वापस भागलपुर लौट गए।

chat bot
आपका साथी