फुल्लीडुमर में सिस्टम की लाचारी से धान खरीद सुस्त

संसू फुल्लीडुमर (बांका) विभिन्न पैक्स में धान खरीद की गति काफी धीमी है। अबतक मात्र 19600 क्विटल धान खरीद की जा सकी है। धावा चौडांड़ राजवाड़ा एवं तेलिया पहाड़ पैक्स में पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान लिया जा रहा है जबकि राता एवं खेसर में प्रशासक द्वारा धान की खरीदारी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 09:58 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 09:58 PM (IST)
फुल्लीडुमर में सिस्टम की लाचारी से धान खरीद सुस्त
फुल्लीडुमर में सिस्टम की लाचारी से धान खरीद सुस्त

- सभी निबंधित किसानों का लिया जाएगा धान

- कैथा को सादपुर एवं पथड्डा पैक्स को राता से किया गया टैग

संसू, फुल्लीडुमर (बांका) : विभिन्न पैक्स में धान खरीद की गति काफी धीमी है। अबतक मात्र 19600 क्विटल धान खरीद की जा सकी है। धावा चौडांड़, राजवाड़ा एवं तेलिया पहाड़ पैक्स में पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान लिया जा रहा है, जबकि राता एवं खेसर में प्रशासक द्वारा धान की खरीदारी की जा रही है।

कैथा को सादपुर एवं पथड्डा पैक्स को राता से टैग किया गया है। दूसरी तरफ राता पैक्स के किसान धान बेचने के भटक रहे हैं। इस संबंध में खड़ौवा के अधिवक्ता मनोज कुमार, राता के शकलेंद्र मंडल समेत कई अन्य किसानों ने बताया कि धान बेचने के लिए अपना निबंधन करा लिया है, लेकिन धान कहां पहुंचाएं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। लाचार होकर स्थानीय व्यापारियों के हाथ 1300 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल बेचना पड़ेगा। उनलोगों के लिए किसानों की आय बढ़ाने का सरकारी दावा उनके लिए मजाक से अधिक नहीं। पथड्डा के किसानों को राता पैक्स तक धान लाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ऋषि कुमार रौनक ने बताया कि जितने भी किसानों ने धान बेचने के लिए अपना निबंधन करा लिया हैं, उनके नामों की सूची उनके पास उपलब्ध है। सभी निबंधित किसानों का धान लिया जाएगा। तीन- तीन पैक्स में वे प्रशासक के रूप में काम कर रहे हैं। किसानों को बारी -बारी से बुला कर वे धान खरीदेंगे। जितनी जमीन का निबंधन कराया है, उसके हिसाब से ही धान वे खरीद सकते हैं।

chat bot
आपका साथी