अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग जख्मी

बांका। कटोरिया-बलियामहारा मुख्य मार्ग के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत बाघमारी गांव में रविवार को आमने- सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:31 PM (IST)
अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग जख्मी
अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग जख्मी

बांका। कटोरिया-बलियामहारा मुख्य मार्ग के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत बाघमारी गांव में रविवार को आमने- सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को निजी क्लिनिक में उपचार कराया। जानकारी के अनुसार बड़वासनी पंचायत के डुमररिया गांव निवासी भागरीथ यादव पुत्र दिनेश यादव बाइक से कटोरिया बाजार दूध देकर लौट रहा था। इसी क्रम में आमने सामने बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर तेज होने के कारण दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इस घटना में घायल दूसरे बाइक सवार घुमनी गांव निवासी अशरफ अंसारी है।

अमरपुर: अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में मेढियानाथ पुल के समीप ऑटो पलटने चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी ऑटो चालक रजौन थाना क्षेत्र के मडनी गांव हीरामन शर्मा का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया। जबकि इसी गांव के सुनील तांती व इनकी पुत्री काजल कुमारी तथा कामदेवपुर गांव अनियां तांती का इलाज निजी क्लिनिक में किया गया। जानकारी के अनुसार सुनील तांती रजौन से ऑटो रिजर्व कर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ससुराल कामदेवपुर आया था। वहीं कामदेवपुर से रजौन के मडनी अपने घर जाने के क्रम में ऑटो मेढियानाथ पुल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिसमें चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक लेकर गया। जहां चालक की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफरल अस्पताल भेज दिया। जहां उसका उपचार किया गया।

chat bot
आपका साथी