राधा झा बनीं कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष

बांका। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने बिहार के सभी जिले में महिला जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 06:14 AM (IST)
राधा झा बनीं कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष
राधा झा बनीं कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष

बांका। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने बिहार के सभी जिले में महिला जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने इस बार बांका में नये चेहरे पर भरोसा जताते हुए स्थानीय विजय भवन निवासी राधा झा को अपना महिला जिलाध्यक्ष चुना है। राधा झा के ससुर स्व. शंकरानंद झा बांका के जाने माने अधिवक्ता थे। इनके पति संजय झा पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। राधा शुरू से कांग्रेस विचारधारा की रही है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुस्मिता देव व महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण, महासचिव कंचना सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सिंह, अजय सिंह, मनीष घोष ने खुशी प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी