घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में सिपाही गया जेल, एसपी से शिकायत कर पत्नी बोली- मेरा पति 10वीं फेल

बांका पुलिस केंद्र में पदस्थापित सिपाही आरजू आलम काे जेल भेज दिया गया है। आलम ने दसवीं की परीक्षा दो बार में पास कर सिपाही की नौकरी हासिल की थी। पत्नी ने इसकी शिकायत एसपी से कर दी थी। इसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया।

By Animesh PrakashEdited By: Publish:Sat, 21 Jan 2023 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2023 06:55 PM (IST)
घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में सिपाही गया जेल, एसपी से शिकायत कर पत्नी बोली- मेरा पति 10वीं फेल
घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में सिपाही गया जेल, एसपी से शिकायत कर पत्नी बोली- मेरा पति 10वीं फेल

संवाद सहयोगी, बांका। बांका समुखिया स्थित पुलिस केंद्र में एक सिपाही को घरवाली व बाहर वाली के चक्कर में जेल जाना पड़ गया। भागलपुर कहलगांव निवासी सिपाही आरजू आलम बांका पुलिस लाइन में तैनात है। नौकरी के पहले से उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

नौकरी लग जाने के बाद स्वजन ने आरजू आलम की शादी अन्यत्र तय कर दी, लेकिन आरजू घरवाली व बाहर वाली का मोह नहीं छोड़ पा रहा था। इसी बीच आरजू की पत्नी को पता चला कि उसका शौहर अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ ही रह रहा है।

इसके बाद आरजू की पत्नी ने एसपी डा. सत्य प्रकाश से इसकी शिकायत की। आरजू की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति ने दो बार में दसवीं की परीक्षा पास कर नौकरी प्राप्त की है। एसपी ने इस बात की जांच कराई। जिसमें मामला सही पाया गया।

टाउन थानाध्यक्ष शंभू नाथ यादव को आरजू को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। वह शुक्रवार की देर रात आरजू को कहलगांव स्थित उसके घर से टाउन थाने ले आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर बांका लाया गया।

जहां कोरोना जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस लाइन में भी आरजू की प्रेम कहानी व घरवाली व बाहर वाली की चर्चा जोरों पर है।

chat bot
आपका साथी