छठ पर्व में बिहार का माहौल महानगरों में नहीं दिखता

बांका। आस्था का महापर्व छठ अपने आप में अनोखा है। इस पर्व की धूम अब बिहार से निकल कर महानगरों तक पहुंच गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 09:17 PM (IST)
छठ पर्व में बिहार का माहौल महानगरों में नहीं दिखता
छठ पर्व में बिहार का माहौल महानगरों में नहीं दिखता

बांका। आस्था का महापर्व छठ अपने आप में अनोखा है। इस पर्व की धूम अब बिहार से निकल कर महानगरों तक पहुंच गई है। इस कारण महानगरों में भी बिहारी पूरी श्रद्धा के साथ छठ पूजा मनाते हैं। स्थानीय निवासी टीवी कलाकार प्रशांत ज्योर्तिय शहर के विजयभवन स्थित अधिवक्ता ज्योर्तियनंदन झा के पुत्र है। टीवी कलाकार प्रशांत सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल धारावाहिक में पुलिस इंसपेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा उसके पुत्र अपूर्व व अनमोल ज्योर्तिय भी कई विज्ञापन में काम कर रहे हैं। प्रशांत ने बताया कि वे मुंबई में जुहू या नेशनल पार्क में ही छठ मनाने जाते हैं। बताया कि मुंबई में तो कोई घर के छत पर, या तो घर के बाहर छोटा तालाब बनाकर छठ मनाते हैं। पत्नी ऋचा ने बताया कि कई बार भागलपुर में छठ मनाया करते थे। लेकिन मुंबई में वो आस्था नहीं दिखती है। छठ के सभी सामान तो

मुम्बई में आराम से मिल जाती है। लेकिन बिहार ऐसा माहौल नहीं होता है। इस कारण छठ पर्व में बिहार की माटी बहुत याद आती है।

chat bot
आपका साथी